Oppo R17 होगा 10 जीबी रैम वाला स्मार्टफोन, टीज़र आने की ख़बर

कंपनी के कथित Oppo R17 स्मार्टफोन का टीज़र जारी किया गया है जो इस स्मार्टफोन के लॉन्च की ओर इशारा है। दावा किया गया है कि यह स्मार्टफोन 10 जीबी रैम के साथ आएगा।

Oppo R17 होगा 10 जीबी रैम वाला स्मार्टफोन, टीज़र आने की ख़बर
ख़ास बातें
  • Oppo R17 हैंडसेट 10 जीबी रैम के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन बन जाएगा
  • Oppo R15 हैंडसेट का अपग्रेड होगा यह फोन
  • इससे पहले Vivo Xplay7 स्मार्टफोन में भी 10 जीबी रैम होने की बात सामने आई
विज्ञापन
चीनी कंपनी Oppo ने इस साल मार्च महीने में अपने R15 और R15 Dream Mirror Edition हैंडसेट को लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इन फोन के अपग्रेड लाने की तैयारी कर ली है। कंपनी के कथित Oppo R17 स्मार्टफोन का टीज़र जारी किया गया है जो इस स्मार्टफोन के लॉन्च की ओर इशारा है। दावा किया गया है कि यह स्मार्टफोन 10 जीबी रैम के साथ आएगा। आधिकारिक तौर पर अभी तक इस डिवाइस के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में इस हैंडसेट की कीमत, उपलब्धता और फीचर के बारे में अभी भरोसे के साथ बहुत कुछ नहीं बताया जा सकता।

चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर Kumamoto Technology द्वारा एक तस्वीर साझा की गई है। यह चीन में हुए एक इवेंट की थी। इस इवेंट को ओप्पो द्वारा स्पोंसर किया गया था। इस दौरान Oppo R17 का टीज़र ज़ारी किया गया। इवेंट से स्मार्टफोन टीज़र के अलावा और कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन टिप्सटर ने दावा किया है कि यह स्मार्टफोन 10 जीबी रैम के साथ आएगा। प्लेफुलड्रॉयड ने इसके बारे में जानकारी सबसे पहले दी।

अगर यह जानकारी सही है तो Oppo R17 हैंडसेट 10 जीबी रैम के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन बन जाएगा। दहाई के आंकड़े में रैम, पहली नज़र में यह स्वागत योग्य कदम है। लेकिन आलोचक आज की तारीख में स्मार्टफोन में 10 जीबी रैम की ज़रूरत पर सवाल ज़रूर उठाएंगे। इसके अलावा कथित Vivo Xplay7 स्मार्टफोन में भी 10 जीबी रैम होने की बात सामने आई है। इसमें 4K ओलेड डिस्प्ले के साथ 92.9 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो होने का दावा किया गया है। स्मार्टफोन के दो स्टोरेज वेरिएंट होंगे- 256 जीबी और 512 जीबी। साथ में मौज़ूद होगा 10 जीबी रैम। फिलहाल, वीवो के इस हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस हैंडसेट की कीमत 500 डॉलर (करीब 31,800 रुपये) से शुरू होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo R17, Oppo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »