Oppo की A80 5G को लॉन्च करने की तैयारी, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है प्रोसेसर

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 अगस्त 2024 14:06 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की 5,100 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है
  • इसके कैमरा वर्टिकल तरीके से लगे हैं और इनके साथ एक LED रिंग है
  • इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है

इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo का A80 5G जल्द लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की 5,100 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

टिप्सटर Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) ने Oppo A80 5G के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM + 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का यूरोप में प्राइस 249 यूरो (लगभग 22,000 रुपये) हो सकता है। यह डुअल रियर कैमरा के साथ दिख रहा है। इसके कैमरा वर्टिकल तरीके से लगे हैं और इनके साथ एक LED रिंग है। इसके फ्रंट पर सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है। इसका डिजाइन चीन में पेश किए गए Oppo A3 Vitality Edition के लगभग समान है। 

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जा सकता है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5,100 mAh की बैटरी 45 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। हाल में पेश किए गए कंपनी के स्मार्टफोन की तरह इसमें AI Eraser और AI LinkBoost जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। 

हाल ही में Oppo के Reno 12 Pro 5G की देश में बिक्री शुरू हुई थी। नई Reno सीरीज में बेस मॉडल Reno 12 5G शामिल है। Reno 12 Pro 5G में AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) का सपोर्ट है। इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 36,999 रुपये और 12 GB RAM + 512 GB का 40,999 रुपये का है। इसे Space Brown और Sunset Gold कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14.1 पर चलता है। इसमें 6.7 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,412 पिक्सल) कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Blackview ने 1000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस के साथ लॉन्च किया प्रोजेक्टर PV1000 Max, घर को बनाएगा सिनेमा! जानें कीमत
  2. 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 में हो सकता है 50MP डुअल कैमरा! लॉन्च से पहले आया लीक
  3. Motorola Edge 70 Pro+ की आज से सेल शुरू: 50MP के 4 कैमरे, 6500mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज
  4. Lenovo Yoga ईयरबड्स लॉन्च हुए 36 घंटे बैटरी, 40dB ANC के साथ, जानें कीमत
  5. क्या है सरकार का Project Ganga? गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, युवाओं को मिलेगा रोजगार
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में अगले वर्ष तक दोगुनी हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स
  2. Lenovo Yoga ईयरबड्स लॉन्च हुए 36 घंटे बैटरी, 40dB ANC के साथ, जानें कीमत
  3. Blackview ने 1000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस के साथ लॉन्च किया प्रोजेक्टर PV1000 Max, घर को बनाएगा सिनेमा! जानें कीमत
  4. Honor Magic 9 सीरीज में मिल सकता है स्मार्ट डिजिटल पेन के लिए सपोर्ट
  5. YouTube में फिर लौटा पुराना, लेकिन बड़े काम का फीचर! ऐसे करें इस्तेमाल
  6. FIFA World Cup 2026: भारत में कैसे देखें लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग
  7. iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! iOS 27 में आ रहा सबसे गजब फीचर, फोन अब खुद करेगा रिकवरी, जानें कैसे
  8. Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide, Z Flip 8 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. Microsoft Xbox Layoffs: Xbox में होने जा रही बड़ी छंटनी! सैकड़ों कर्मचारी हो सकते हैं बाहर
  10. OnePlus N6 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.