• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo K7x की गीकबेंच लिस्टिंग व आधिकारिक टीज़र पोस्टर लॉन्च से पहले आए सामने

Oppo K7x की गीकबेंच लिस्टिंग व आधिकारिक टीज़र पोस्टर लॉन्च से पहले आए सामने

गीकबेंच लिस्टिंग में इस फोन का सिंगल-कोर स्कोर 511 है, जबकि मल्टी-कोर स्कोर 1,644 है।

Oppo K7x की गीकबेंच लिस्टिंग व आधिकारिक टीज़र पोस्टर लॉन्च से पहले आए सामने

Oppo K7x फोन 4 नवंबर को चीन में होगा लॉन्च

ख़ास बातें
  • Oppo K7x में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • ओप्पो के7एक्स की सेल 11 नवंबर से होगी शुरू
  • मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर से लैस होगा फोन
विज्ञापन
Oppo K7x स्मार्टफोन कथित रूप से गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। इसके अलावा, एक आधिकारिक टीज़र पोस्टर भी सामने आया है जिसमें फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्च से पहले सामने आ गई है। ओप्पो के7एक्स स्मार्टफोन चीन में 4 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। गीकबेंच लिस्टिंग में इस फोन का सिंगल-कोर स्कोर 511 है, जबकि मल्टी-कोर स्कोर 1,644 है। वहीं, फोन का आधिकारिक टीज़र पोस्टर लॉन्च से पहले चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर साझा किया गया है, जिसमें जानकारी सामने आई है कि फोन का डिस्प्ले 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट से लैस होगा।

Oppo के इस आगामी फोन की गीकबेंच लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले MySmartPrice द्वारा सार्वजनिक की गई है। लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर OPPO PERM00 है। पुष्टि होती है कि यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर व 8 जीबी रैम से लैस होगा। इसके अलावा, लिस्टिंग में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह फोन एंड्रॉयड 10 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम करेगा।

जैसे कि हमने बताया Oppo K7x स्मार्टफोन का एक आधिकारिक टीज़र चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर साझा किया गया है, इस टीज़र पोस्टर में देखा जा सकता है कि सेल्फी कैमरा फोन के सिंगल पंच-होल कटआउट में स्थित है। वहीं फिंगरप्रिंट स्कैनर को स्क्रीन के दायीं ओर जगह दी गई है।

ओप्पो के7एक्स स्मार्टफोन को चीन में 4 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा, जो कि चीन में खरीद के लिए डबल इलेवन सेल के दौरान उपलब्ध कराया जाएगा। डबल इलेवन चीन का लोकल शॉपिंग फेस्टिवल है, जो कि 11 नवंबर को आयोजित किया जाता है यह दिन Singles' Day के रूप में भी लोकप्रिय है। हालांकि, फोन के ग्लोबल लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, स्मार्टफोन की कीमत को लेकर भी फिलहाल कोई खुलासा नहीं हुआ है।

पुरानी रिपोर्ट में सामने आई जानकारी के अनुसार ओप्पो के7एक्स फोन में 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा। TENAA लिस्टिंग में सामने आया था कि यह फोन 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। इसके अलावा फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जो कि 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे से लैस होगा। फोन की बैटरी 4,910 एमएएच की होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo K7x, Oppo K7x launch, Oppo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »