• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo K7x फोन 5G सपोर्ट के साथ 4 नवंबर को होगा लॉन्च, इन खूबियों से हो सकता है लैस

Oppo K7x फोन 5G सपोर्ट के साथ 4 नवंबर को होगा लॉन्च, इन खूबियों से हो सकता है लैस

रिलीज़ तारीख के अलावा, Oppo K7x फोन के टीज़र में फोन के डिज़ाइन का भी संकेत प्राप्त हुआ है। यह स्मार्टफोन बैक पैनल पर स्थित आयतकार कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा, इसके अलावा फोन में किसी प्रकार का रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया जाएगा।

Oppo K7x फोन 5G सपोर्ट के साथ 4 नवंबर को होगा लॉन्च, इन खूबियों से हो सकता है लैस

Oppo इस फोन में 4,910एमएएच की बैटरी दे सकती है

ख़ास बातें
  • Oppo K7x की लॉन्च डिटेल्स का खुलासा वीबो पर हुआ
  • ओप्पो के7एक्स में मिलेंगे तीन स्टोरेज विकल्प
  • फोन में दिया जा सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Oppo K7x कंपनी की K सीरीज़ का नया स्मार्टफोन है, जो कि 4 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह खुलासा खुद चीनी टेक कंपनी ने अपने वीबो अकाउंट के जरिए किया है। आधिकारिक टीज़र तस्वीर में दिखाया गया है कि नया ओप्पो फोन 5जी सपोर्ट के साथ दस्तक देगा। ओप्पो के7एक्स फोन अगस्त महीने में लॉन्च हुए Oppo K7 जैसा हो सकता है, जिसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। हालांकि, यह फोन शुरुआती रूप में केवल चीन में ही सीमित होगा, लेकिन बाद में इसे ग्लोबल मार्केट में भी उतारा जा सकता है।
 

Oppo K7x release date details

चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पोस्ट के अनुसार, Oppo K7x फोन 4 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा, जो कि चीन में खरीद के लिए डबल इलेवन सेल के दौरा उपलब्ध कराया जाएगा। डबल इलेवन चीन का लोकल शॉपिंग फेस्टिवल है, जो कि 11 नवंबर को आयोजित किया जाता है यह दिन Singles' Day के रूप में भी लोकप्रिय है।

रिलीज़ तारीख के अलावा, ओप्पो के7एक्स फोन के टीज़र में फोन के डिज़ाइन का भी संकेत प्राप्त हुआ है। यह स्मार्टफोन बैक पैनल पर स्थित आयतकार कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा, इसके अलावा फोन में किसी प्रकार का रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया जाएगा। हालांकि, यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर या फिर साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है। साथ ही फोन में बैक पैनल पर ग्रेडिएंट बैक फिनिश दिया जाएगा।
 

Oppo K7x specifications (expected)

ओप्पो के7एक्स के स्पेसिफिकेशन आधिकारिक रूप से फिलहाल सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। हालांकि, टेक्नोलॉजी ब्लॉग Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक नया मॉडल चीनी TENAA साइट पर इस महीने की शुरुआत में लिस्ट किया गया था। इस फोन का मॉडल नंबर Oppo PERM00 था और इस फोन का बैक पैनल देखने में बिल्कुल ओप्पो द्वारा टीज़ किए गए फोन के बैक पैनल जैसा है। स्पेसिफिकेशन के अनुसार, TENAA लिस्टिंग में सामने आया है कि यह फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा, इसमें 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा इस फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसके साथ 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्प मौजूद हो सकता है।

5जी सपोर्ट के साथ आने वाला यह ओप्पो फोन 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ लिस्ट था। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जो कि आयतकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित होगा। लिस्टिंग के अनुसार, फोन का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरे होंगे। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

माना जा रहा है कि Oppo इस फोन में 4,910एमएएच की बैटरी दे सकती है। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा या नहीं। फोन का डायमेंशन 162.2x75.1x9.1mm और भार 194 ग्राम होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo K7x specifications, Oppo K7x, Oppo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »