Oppo K3 आज होगा भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, इन ऑफर्स के साथ बिकेगा

Oppo K3 Sale: ओप्पो क3 को आज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। ओप्पो ब्रांड के इस हैंडसेट को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न से खरीदा जा सकेगा।

Oppo K3 आज होगा भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, इन ऑफर्स के साथ बिकेगा

Oppo K3 आज होगा भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, इन ऑफर्स के साथ बिकेगा

ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस है ओप्पो के3
  • Amazon.in पर बिकेगा Oppo K3
  • एक्सिस बैंक के कार्ड पर मिलेगा इंस्टेंट डिस्काउंट
विज्ञापन
Oppo K3 आज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। ओप्पो के3 को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न से खरीदा जा सकेगा, कंपनी ने हैंडसेट के दो वेरिएंट मार्केट में उतारे हैं- एक 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और दूसरा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ। ओप्पो के3 को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह Redmi K20, Samsung Galaxy M40 और Vivo V15 को कड़ी चुनौती देगा। ओप्पो के3 में गेमबूस्ट 2.0 और फास्ट चार्जिंग के लिए वूक 3.0 सपोर्ट दिया गया है। ओप्पो के3 में फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है और स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया गया है।
 

Oppo K3 की भारत में कीमत, सेल ऑफर्स

भारत में ओप्पो के3 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये तय की गई है। इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये है। ओप्पो के3 के दो कलर वेरिएंट उतारे गए हैं- ऑरोरा ब्लू और जेड ब्लैक। जैसा कि आपको बताया कि हैंडसेट की बिक्री दोपहर 12 बजे से अमेज़न पर होगी।

ओप्पो के3 खरीदने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये का कैशबैक अमेजन पे बैलेंस के रूप में मिलेगा। एक्सिस बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट है। जियो की ओर से 7,050 रुपये के फायदे, लेंसकार्ट गिफ्ट वाउचर और ओयो वाउचर के साथ ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा उपलब्ध है।
 

Oppo K3 specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है। फोन में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और यह डीसी डिमिंग सपोर्ट से लैस है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी और 8 जीबी रैम है।

अब बात ओप्पो के3 के कैमरा सेटअप की। फोन के पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे दिए गए हैं, 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स519 सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का आईएमएक्स471 पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। ओप्पो के3 में एआई पोर्टेट मोड और एआई सीन डिटेक्शन जैसे कैमरा फीचर्स दिए गए हैं।

सॉफ्टवेयर एल्गोरिथ्म का उपयोग करके डार्क शॉट्स को ब्राइट करने के लिए अल्ट्रा क्लियर नाइट व्यू 2.0 फीचर दिया गया है। ओप्पो के3 के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं, एक 64 जीबी, दूसरा 128 जीबी स्टोरेज के साथ। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी शामिल है।

सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। हैंडसेट में जान फूंकने के लिए 3,765 एमएएच की बैटरी दी गई है जो ओप्पो वूक 3.0 तकनीक के जरिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality, premium design
  • Vivid OLED display
  • Good overall performance
  • Fast autofocus, good cameras
  • कमियां
  • Portrait mode isn’t always effective
  • A bit too large for some hands
  • Lack of microSD card slot could be a problem on 64GB model
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3765 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आसानी से भेजें सीक्रेट ईमेल, सिर्फ पासकोड से खुलेगा और अपने आप हो जाएगा डिलीट, जानें कैसे
  2. Xiaomi 17 Ultra भारत में Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 200MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Xiaomi 17 भारत में लॉन्च: 6330mAh बैटरी, 50MP Leica कैमरा के साथ आया नया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. iPhone 17 Pro ने कैमरा रैंकिंग में Galaxy S26 Ultra को पछाड़ा, 18वें नंबर पर Samsung फ्लैगशिप
  5. Xiaomi ने लॉन्च की नई Mijia 10kg फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन, कपड़े रहेंगे साफ
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया AI वाला स्मार्ट AC, लोगों के हिसाब से बदलेगा कूलिंग, जानें कीमत
  7. Poco C85x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: 15K में कौन सा है बेस्ट?
  8. 25 हजार से सस्ते में घर में होगी जबरदस्त कूलिंग, ये 5 Split AC बिल भी करेंगे कम
  9. आ गया अनोखा AI रोबोट, बिना इंसानी मदद के पूरे घर की सफाई करेगा, रसोई को भी संभालेगा
  10. BYD की नई Blade बैटरी से सिर्फ 5 मिनट में EV होगा 70 प्रतिशत चार्ज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »