Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस

भारत में इस सप्ताह की शुरुआत में Oppo K14 Lite को पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन सीरीज में Oppo K14 और Oppo K14x 5G भी मौजूद हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 सितंबर 2026 18:22 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K14 Plus 5G को दो कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन के लिए Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है
  • भारत में हाल ही में Oppo K14 Lite को पेश किया गया है

इस स्मार्टफोन के लिए दो कलर्स के विकल्प हो सकते हैं

Photo Credit: Oppo

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Oppo K14 Plus 5G को दो कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं मिली है। इस सप्ताह की शुरुआत में Oppo K14 Lite को पेश किया गया था। इस सीरीज में Oppo K14 और Oppo K14x 5G भी मौजूद हैं। 

Oppo ने Oppo K14 Plus 5G के भारत में जल्द लॉन्च की पुष्टि की है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। हालांकि, Oppo K14 Plus 5G के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इस स्मार्टफोन के टीजर से परफॉर्मेस और ड्यूरेबिलिटी पर फोकस होने का संकेत मिल रहा है। Oppo K14 Plus 5G के प्रोसेसर या बैटरी का खुलासा नहीं किया गया है। 

इस स्मार्टफोन की प्रमोशनल इमेज में इसके फ्रेम पर फ्लैट ऐजेज और बटन दिख रहे हैं। इसे ऑरेंज और सिल्वर कलर्स में दिखाया गया है। हालांकि, Oppo ने इस स्मार्टफोन के कलर्स के विकल्पों की पुष्टि नहीं की है। भारत में इस सप्ताह की शुरुआत में Oppo K14 Lite को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच HD+ IPS LCD (720 × 1,570 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें ऑक्टा कोर UNISOC T7250 चिपसेट और Mali-G57 MP1 GPU है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। 

Oppo K14 Lite के रियर में f/2.2 अपार्चर, LED फ्लैश और ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, Galileo, QZSS, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। 2.0 पोर्ट मिलता है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 15 W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को भी जल्द लॉन्च किया जाएगा। Oppo Find X10 सीरीज के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की कंपनी ने जानकारी दी है। इस सीरीज के Oppo Find X10 Pro Max में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600 Pro दिया जाएगा।  इस चिपसेट वाले यह शुरुआती स्मार्टफोन्स में शामिल होगा। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  3. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  6. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  8. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  9. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  10. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  3. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  4. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  8. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  9. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.