Oppo K1 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है इसमें

हैंडसेट निर्माता कंपनी Oppo भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन को उतारने की तैयारी में है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 जनवरी 2019 16:16 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart एक्सक्लूसिव होगा Oppo का आगामी स्मार्टफोन
  • Oppo K1 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • 6.4 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है ओप्पो के1 में

Oppo K1 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है इसमें

हैंडसेट निर्माता कंपनी Oppo भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन को उतारने की तैयारी में है। बिना स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठाए ओप्पो ने ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर अपने आगामी स्मार्टफोन का टीजर जारी किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह नया मॉडल Oppo K1 हो सकता है। याद करा दें कि चीन में ओप्पो के1 को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। फ्लिपकार्ट पर लिस्टिंग से इस बात का पता चला है कि Oppo ब्रांड का आगामी फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। Oppo का आगामी स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर बेचा जाएगा।

Oppo K1, R15x, R17 Neo, RX17 Pro और RX17 Neo ये सभी ओप्पो ब्रांड के ऐसे स्मार्टफोन हैं जो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं। ये सभी हैंडसेट भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं हुए हैं। फ्लिपकार्ट पर अलग से बने पेज पर लिखा नजर आ रहा है कि Oppo ब्रांड का आगामी फोन आक्रामक कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि ऊपर बताए इन सभी स्मार्टफोन में से आगामी फोन Oppo K1 हो सकता है।
Advertisement

चीनी मार्केट में Oppo K1 की कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 16,900 रुपये) है। यह दाम 4 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का है। इस फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,799 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) में बेचा जाता है।
 

Oppo K1 स्पेसिफिकेशन

ओप्पो के1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसके बारे में 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो होने का दावा किया गया है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। ओप्पो के1 में 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम का विकल्प होगा।
Advertisement

Oppo K1 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Oppo K1 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पिछले हिस्से पर 3जी ग्लास। ओप्पो के1 में जान फूंकने का काम करती है 3,600 एमएएच की बैटरी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp and vivid AMOLED display
  • Good battery life
  • Decent selfie camera
  • Smooth gaming performance
  • Segment first in-display fingerprint sensor
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Annoying spam from some apps
  • No fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo K1 price, Oppo K1 specifications, Oppo K1, Oppo, Flipkart
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.