• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo K1 आज पहली बार होगा Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें ऑफर्स के बारे में

Oppo K1 आज पहली बार होगा Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें ऑफर्स के बारे में

Oppo K1 आज पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हैंडसेट के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानें।

Oppo K1 आज पहली बार होगा Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें ऑफर्स के बारे में

Oppo K1 Price in India: भारत में ओप्पो के1 की कीमत 16,990 रुपये है

ख़ास बातें
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है Oppo K1
  • स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस है ओप्पो के1
  • Oppo K1 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Oppo ने पिछले सप्ताह भारतीय बाजार में Oppo K1 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। ओप्पो के1 इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। Oppo K1 आज पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ओप्पो के1 स्मार्टफोन की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर दोपहर 12 बजे होगी। Oppo K1 की अन्य खासियतों में वाटरड्रॉप नॉच, 6.4 इंच डिस्प्ले, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5, डुअल कैमरा सेटअप और ग्रेडिएंट ग्लास रियर पैनल शामिल हैं। आइए अब आपको Oppo ब्रांड के इस हैंडसेट की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।
 

Oppo K1 की भारत में कीमत और ऑफर्स

ओप्पो के1 (रिव्यू) के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को भारत में 16,990 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन को 3 या 6 महीने की बिना ब्याज वाली ईएमआई के साथ भी खरीदा जा सकेगा। ग्राहक चाहें तो 499 रुपये में कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान भी ले सकते हैं। हैंडसेट के साथ 15,300 रुपये (90 प्रतिशत) का बायबैक वैल्यू ऑफर भी है। लेकिन बायबैक प्लान के लिए आपको 1 रुपये का भुगतान करना होगा। गौर करने वाली बात यह है कि बायबैक प्लान का लाभ ग्राहकों को तभी मिलेगा जब वह 8 महीने के भीतर अन्य ओप्पो स्मार्टफोन को खरीदते हैं।

Oppo K1 के लॉन्च ऑफर की बात करें तो यह फोन 10 प्रतिशत के इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ मिलेगा। इसके लिए सिटी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड को इस्तेमाल करना है। एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से भुगतना पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा।
 

Oppo K1 स्पेसिफिकेशन

ओप्पो के1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसके बारे में 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो होने का दावा किया गया है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। ओप्पो के1 का 4 जीबी रैम वेरिएंट भारत में उतारा गया है।

Oppo K1 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Oppo K1 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पिछले हिस्से पर 3जी ग्लास। ओप्पो के1 में जान फूंकने का काम करती है 3,600 एमएएच की बैटरी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp and vivid AMOLED display
  • Good battery life
  • Decent selfie camera
  • Smooth gaming performance
  • Segment first in-display fingerprint sensor
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Annoying spam from some apps
  • No fast charging
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo K1, Oppo, Oppo K1 price, Oppo K1 specifications, Flipkart
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. OnePlus N6x के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  3. 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
  4. अब पुराने पोस्ट में भी बदल सकते हैं गाना, Instagram ने पेश किया नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  5. Redmi Note 17 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  6. Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप
  7. Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
  8. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
  9. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  10. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »