Oppo Find X9 Ultra में मिलेगा Hasselblad ब्रांडेड कैमरा मॉड्यूल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन में 7,050 mAh की बैटरी 100 W और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Oppo Find X8 Ultra में 6,100 mAh की बैटरी दी गई थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2026 15:27 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X9 Ultra का रियर पैनल डुअल-टोन फिनिश के साथ है
  • इस स्मार्टफोन में 7,050 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • यह पिछले वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Oppo Find X8 Ultra की जगह लेगा

यह पिछले वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Oppo Find X8 Ultra की जगह लेगा

Photo Credit: Oppo

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo का Oppo Find X9 Ultra जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इसका डिजाइन Oppo Find X9 Pro के लगभग समान दिख रहा है। इस स्मार्टफोन का Hasselblad ब्रांडेड कैमरा यूनिट के साथ एक लिमिटेड एडिशन वेरिएंट भी पेश किया जाएगा। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Oppo Find X9 Ultra का कुछ अलग रियर डिजाइन दिख रहा है। इसमें बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जिसमें सिमेट्रिकल लेआउट के अंदर कैमरा हैं। इस स्मार्टफोन का यह वेरिएंट Hasselblad के साथ मिलकर बनाया गया है। Oppo Find X9 Ultra का रियर पैनल डुअल-टोन फिनिश के साथ है। इसका एक हिस्सा लेदर जैसे टेक्सचर्ड पैनल और दूसरा अलग प्रकार का है। इसमें एक साइड पर Oppo की ब्रांडिंग और सेंटर में Hasselblad का लोगो है। यह पिछले वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Oppo Find X8 Ultra की जगह लेगा। 

Advertisement

आगामी स्मार्टफोन को 21 अप्रैल को चीन और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इसे दो कलर्स - ऑरेंज और ब्लैक में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इसमें 8k अल्ट्रा-क्लीयर वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। Oppo ने इस स्मार्टफोन का Hasselblad Earth Explorer Master Set लिमिटेड एडिशन लाने की भी जानकारी दी है। कंपनी ने बताया है कि यह Hasselblad X2D 100C Earth Explorer Limited Edition पर बेस्ड है। इसमें Hasselblad Professional Teleconverter Ultra, Hasselblad Camera Handle Case और Hasselblad Collection सर्टिफिकेशन शामिल है। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन का यह स्पेशल एडिशन जटिल स्थितियों को कैप्चर करने के आर्ट का सम्मान होगा। 

इस स्मार्टफोन में 7,050 mAh की बैटरी 100 W और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Oppo Find X8 Ultra में 6,100 mAh की बैटरी दी गई थी। Oppo Find X9 Ultra में बायोनिक वाइब्रेशन मोटर और सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर्स दिए हो सकते हैं। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन में Apple के iPhone के समान कैमरा कंट्रोल बटन दिया जा सकता है। 
 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.