Oppo Find X9 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 7,000mAh से ज्यादा की बैटरी

Oppo Find X9 और Find X9 Pro में 16GB तक का RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 चलते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 नवंबर 2025 15:49 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Oppo Find X9 और Find X9 Pro शामिल हो सकते हैं
  • ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चल सकते हैं
  • भारत में Oppo Find X9 सीरीज को 10 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा

इन स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की Oppo Find X9 सीरीज जल्द भारत में लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज में Oppo Find X9 और Find X9 Pro शामिल हो सकते हैं। ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चल सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स को चीन में पेश किया गया है। 

कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Oppo Find X9 सीरीज को 10 नवंबर को एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Oppo Find X9 सीरीज के लिए प्रिवलेज पैक की भी जानकारी दी है। इस पैक का प्राइस 99 रुपये का है। इसमें 1,000 रुपये का एक्सचेंज कूपन, फ्री SUPERVOOC 80 W पावर एडैप्टर और दो वर्ष का बैटरी प्रोटेक्शन प्लान शामिल है। 

Oppo Find X9 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)

चीन में पेश किए गए इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस वेरिएंट में 6.59 इंच 1.5K (2,760 × 1,256 पिक्सल्स) डिस्प्ले और Oppo Find X9 Pro में 6.78 इंच 1.5K (2,772 × 1,272 पिक्सल्स) LTPO डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3.600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में Dimensity 9500 चिपसेट  दिया गया है।  Oppo Find X9 और Find X9 Pro में 16GB तक का RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 चलते हैं। इन स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ टूल्स दिए गए हैं। 
 
Oppo Find X9 में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Samsung JN5 अल्ट्रावाइड लेंस कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। Oppo Find X9 Pro में समान प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रा-वाइड कैमरा है और इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 3X डिजिटल जूम के साथ है। इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Oppo Find X9 और Find X9 Pro में क्रमश: 7,025 mAh और 7,500 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इन स्मार्टफोन्स में कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प दिए गए हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.