Oppo Find X8s के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, 10 अप्रैल को होगा लॉन्च

Oppo चीनी बाजार में 10 अप्रैल को तीन नए फ्लैगशिप फोन पेश करेगा, जिसमें Find X8s, X8s+ और X8 Ultra शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2025 10:36 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X8s में 6.32 इंच की OLED 1.5K डिस्प्ले आएगी।
  • Oppo Find X8s में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्लस प्रोसेसर मिलेगा।
  • Oppo Find X8s में 5,700mAh की बैटरी होगी।

OPPO Find X8 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर है।

Photo Credit: Oppo

Oppo चीनी बाजार में 10 अप्रैल को तीन नए फ्लैगशिप फोन पेश करेगा, जिसमें Find X8s, X8s+ और X8 Ultra शामिल हैं। X8 Ultra पहले ही चीन के TENAA सर्टिफिकेशन के डेटाबेस में स्पेसिफिकेशन और ID इमेज के साथ नजर आ चुका है। अब Find X8s और Find X8s Plus भी TENAA के डेटाबेस में नजर आए हैं, जहां स्पेसिफिकेशन और इमेज का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Oppo Find X8s के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oppo Find X8s Specifications (Expected)


TENAA लिस्टिंग के अनुसार, मॉडल नंबर PKT110 वाले Oppo Find X8s में 6.32 इंच की OLED 1.5K डिस्प्ले आएगी, जिसका रेजोल्यूशन 2640 x 1216 पिक्सल है। फोन में 2.36GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर और 5,060mAh की बैटरी होगी। आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई है कि फोन में 3.73GHz मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्लस प्रोसेसर और 5,700mAh की बैटरी होगी जो कि 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करने की उम्मीद है।

Find X8s कई रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा, जिसमें 8GB, 12GB और 16GB रैम के साथ 256GB, 512GB और 1TB इंटरनल स्टोरेज शामिल है। कैमरा सेटअप की बात करें तो X8s के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। अन्य फीचर्स में इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और IR ब्लास्टर शामिल हैं। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करने की उम्मीद है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 150.59 मिमी, चौड़ाई 71.82 मिमी, मोटाई 7.73 मिमी और वजन 179 ग्राम है।

अन्य रिपोर्टों के अनुसार, Find X8s के रियर में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-700 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का सैमसंग S5KJN5 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का S5KJN5 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा। इसके अलावा इसमें 0809 वाइब्रेशन मोटर और नया पुश-टाइप हार्डवेयर बटन और धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/69 रेटिंग बॉडी होने की उम्मीद है। Oppo ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि Find X8s कई कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा, जिसमें 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB शामिल है। कलर ऑप्शन के लिए यह फोन मूनलाइट व्हाइट, आइलैंड ब्लू, चेरी ब्लॉसम पिंक और स्टारी ब्लैक जैसे रंगों में उपलब्ध होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.