Oppo Find X8S की ऑफिशियल फोटो हुई जारी, डिस्प्ले का हुआ खुलासा, होगा सबसे स्लिम फोन

Oppo अप्रैल में दो Oppo Find X8 सीरीज मॉडल पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 मार्च 2025 13:37 IST
ख़ास बातें
  • Oppo अप्रैल में दो Oppo Find X8 सीरीज मॉडल पेश करने वाला है।
  • Oppo Find X8s में 6.31 इंच की OLED डिस्प्ले होगी।
  • Oppo Find X8s में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

OPPO Find X8 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर है।

Photo Credit: Oppo

Oppo अप्रैल में दो Oppo Find X8 सीरीज मॉडल पेश करने वाला है। एक हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार, 6.6 इंच की डिस्प्ले वाले बड़े वेरिएंट को Oppo Find X8+ कहा जा सकता है, जबकि 6.31 इंच डिस्प्ले वाले कॉम्पैक्ट मॉडल को Find X8S कहा जाएगा। Oppo फाइंड- सीरीज के प्रोडक्ट मैनेजर ने वीबो पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें सिर्फ Oppo Find X8S नाम की पुष्टि हुई है। आइए Oppo Find X8S के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Oppo Find X8S Design


यिबाओ द्वारा शेयर की गई फोटो में आगामी Oppo Find X8S का बाईं ओर का हिस्सा नजर आ रहा है, जबकि iPhone 16 Pro Max दाईं ओर है। Oppo के एक एग्जीक्यूटिव ने दावा किया कि Find X8s में ओप्पो की इन-हाउस एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी है। यह नेकस्ट जनरेशन चिप लेवल स्क्रीन एनकैप्सुलेशन टेक्नोलॉजी से स्लिम मिलते हैं जो स्मार्टफोन डिजाइन को बेहतर करता है। डिस्प्ले के चारों ओर ब्लैक बॉर्डर सिर्फ 1.xx मिमी है, जो इसे अब तक सबसे स्लिम बनाता है। आपको बता दें कि iPhone 16 Pro Max में सबसे स्लिम बेजल दिए गए हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में सुझाव है कि Find X8s पर बेजल और भी स्लिम 1.38 मिमी तक हो सकते हैं।


Oppo Find X8s Specifications


रिपोर्ट के अनुसार, Oppo Find X8s में 6.31 इंच की OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। यह आगामी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्लस चिपसेट से लैस होगा। इस फोन में 80W वायर्ड और 50W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,700mAh की बड़ी बैटरी होगी।

Find X8s में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड स्नैपर और 50 मेगापिक्सल का सैमसंग JN5 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। इसमें एक नया पुश-टाइप मैजिक क्यूब हार्डवेयर बटन भी होने की उम्मीद है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/69 रेटिंग वाली बॉडी होगी। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की मोटाई 8.15 मिमी और वजन 187 ग्राम होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.