• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Find X2 में 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले होने का दावा

Oppo Find X2 में 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले होने का दावा

Oppo Find X2 भारत में 2018 में लॉन्च हुए ओप्पो फाइंड एक्स का अपग्रेड फोन होगा। यह फोन 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा ओप्पो फाइंड एक्स2 के बारे में कुछ अन्य जानकारियां भी मिली है।

Oppo Find X2 में 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले होने का दावा

Oppo Find X2 भारत में 2018 में लॉन्च हुए फाइंड एक्स का अपग्रेड होगा

ख़ास बातें
  • Oppo Find X2 में 120Hz वाली 2K डिस्प्ले होगी
  • ओप्पो ने बेहतरीन कैमरा परफॉर्मेंस के लिए सोनी के साथ साझेदारी की है
  • ओप्पो फाइंड एक्स2 मौजूदा फाइंड एक्स का अपग्रेड फोन होगा
विज्ञापन
Oppo Find X2 कंपनी का अगला फ्लैगशिप होगा। स्मार्टफोन को लेकर कई लीक्स आ चुके हैं और अब एक नए लीक में इस फोन में 65 वॉट सुपर VOOC फास्ट चार्जिंग होने की जानकारी मिली है। यह व्यावसायिक रूप से अभी तक की सबसे हाई-स्पीड वायर्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी है, जिसे कंपनी ने Reno Ace स्मार्टफोन में सबसे पहले दिया था। ओप्पो फाइंड एक्स2 क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ आएगा। खबर है कि कंपनी इस फोन को 2020 की पहली तिमाही में लॉन्च करेगी। फिलहाल इस फोन की कीमत और लॉन्च की तारीख की जानकारी नहीं मिली है।

चीन की एक टेक्नोलॉजी पब्लिकेशन Sina Tech के मुताबिक,  ओप्पो के वाइस प्रेसिडेंट Brian Shen ने आज खुलासा किया है कि Find X2 में 2K डिस्प्ले होगी, जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि फोन में 65W Super VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल होगा।

ओप्पो फाइंड एक्स2 फोन 2018 में लॉन्च किए गए फाइंड एक्स का अपग्रेड होगा। Snapdragon 865 चिपसेट के साथ साल की पहली तिमाही में लॉन्च होने के अलावा कंपनी ने फिलहाल इस फोन के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। ऐसा हो सकता है कि कंपनी इस फोन को अगले महीने होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में इस फोन से पर्दा उठाया जाए।

एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo Find X2 में सोनी की लेटेस्ट इमेज सेंसर टेक्नोलॉजी शामिल होगी। इसमें बेहतर लाइट सेंसिटिविटी और फोकस के लिए बड़ा सेंसर होगा। ओप्पो सोनी के साथ साझेदारी के तहत सोनी का 2×2 ऑन-चिप लेंस सॉल्युशन इस्तेमाल करेगा, जो “ऑल पिक्सल ओमनी-डायरेक्शनल PDAF” टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। इसके अलावा कुछ अफवाहों की माने तो ओप्पो फाइंड एक्स2 में 6.5-इंच की कर्व्ड ओएलईडी डिस्प्ले दी जाएगी, जो 1,440 x 3,168 पिक्सल्स रिजॉल्यूशन के साथ आएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »