Oppo Find X2 Lite होगा 5जी स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक

लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo Find X2 Lite की कीमत लगभग 41,000 रुपये से शुरू होगी। यूरोप में इसका ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन उपलब्ध हो सकता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2020 13:34 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X2 Lite का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का हो सकता है
  • ओप्पो फाइंड एक्स2 लाइट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की खबर
  • 4,025 एमएएच की बैटरी से लैस हो सकता है ओप्पो फाइंड एक्स2 लाइट

Oppo Find X2 Lite एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा

Oppo Find X2 Lite को लेकर माना जा रहा है कि यह Oppo Find X2 सीरीज़ का हिस्सा होने वाला है, जिसमें पहले से ही Oppo Find X2 और Oppo Find X2 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं। अब सीरीज़ के 'लाइट' वर्ज़न के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी सामने आई है। खबरों की मानें, तो ओप्पो फाइंड एक्स2 लाइट फोन स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर से लैस होगा। इसकी स्क्रीन 6.4 इंच की होगी। इसके अलावा यह भी जानकारी मिली है कि इस फोन में भी 5जी सपोर्ट दिया जाएगा। यही नहीं, फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन जैसे बैटरी, चार्जिंग स्पीड, कनेक्टिविटी फीचर्स, कैमरा स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ कीमत की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, Oppo ने ओप्पो फाइंड एक्स2 लाइट फोन के बारे में कोई भी अधिकारिक जानकारी नहीं दी है और हमें यह भी नहीं पता कि इस फोन से कब पर्दा उठेगा।
 

Oppo Find X2 Lite price (expected)

Winfuture की रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo Find X2 Lite की कीमत EUR 499.99 (लगभग 41,000 रुपये) से शुरू होगी। यूरोप में यह ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
 

Oppo Find X2 Lite specifications (expected)

Winfuture के अनुसार, फोन में 6.4 इंच (1,080x2,340 पिक्सल्स) का एमोलेड डिस्प्ले होगा। वहीं, यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर से लैस होगा और स्नैपड्रैगन X52 मॉडम की वजह से इसमें 5जी सपोर्ट भी मिलेगा। संभावना है कि यह केवल यूरोपिय वेरिएंट हो सकता है। फोन में सिंगल-सिम स्लॉट दिया जा सकता है और इस फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी के ज़रिए नहीं बढ़ाई जा सकती जो थोड़ा हैरान करने वाला है।

पुरानी रिपोर्ट्स के अनुसार, हमें जानकारी मिली थी कि ओप्पो फाइंड एक्स2 लाइट फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। नई लीक में खुलासा हुआ है कि इसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा तीन अन्य कैमरों में 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल-कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा नॉच के साथ दिया जाएगा।
Advertisement

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Winfuture का दावा है कि ओप्पो फाइंड एक्स2 लाइट में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। वहीं, फोन की बैटरी 4,025 एमएएच की होगी, जिसमें 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में एनएफसी, वाई-फाई 6 सपोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जाएगा। इसके अलावा ओप्पो फाइंड एक्स2 लाइट फोन एंड्रॉयड 10 पर अधारित कलरओएस 7.0 पर काम करेगा।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4025 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.