Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले

Oppo Find X10 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2026 20:12 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स में फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले होगा
  • Oppo Find X10 और Oppo Find X10 Pro Max में 200 MP का प्राइमरी कैमरा होगा
  • ये स्मार्टफोन्स Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर चलेंगे

ये स्मार्टफोन्स Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर चलेंगे

Photo Credit: Oppo

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। पिछले महीने Oppo Find X10 सीरीज को चीन में पेश किया गया था। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Oppo Find X10 Pro Max शामिल है। इन स्मार्टफोन्स में Oppo की नई इमेजिंग और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी दी गई है। 

Oppo ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि Oppo Find X10 सीरीज को 21 अक्टूबर को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इंटरनेशनल मार्केट में Oppo Find X10 और Oppo Find X10 Pro Max की प्राइसिंग की जानकारी नहीं दी गई है। भारत में भी इन स्मार्टफोन्स को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन सीरीज में ग्लास का रियर पैनल है जो कैमरा मॉड्यूल तक जाता है। Oppo ने इसे बॉर्डरलेस डिजाइन कहा है। इंटरनेशनल मार्केट में Oppo Find X10 को Glacier Blue, Mist Grey और Glow Coral कलर्स और Oppo Find X10 Pro Max को Luna White और Titanium Grey कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। Oppo Find X10 में 6.59 इंच पैनल और Oppo Find X10 Pro Max में 6.78 इंच स्क्रीन दी जाएगी। इस सीरीज के बेस मॉडल में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600M और Oppo Find X10 Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 Pro होगा। ये स्मार्टफोन्स Android 17 पर बेस्ड  ColorOS 17 पर चलेंगे। 

Oppo Find X10 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा। Oppo Find X10 Pro Max में तीन 200 मेगापिक्सल के कैमरा होंगे। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इन स्मार्टफोन्स में इमेज प्रोसेसिंग के लिए Oppo का LUMO True Image Engine दिया जाएगा। Oppo Find X10 Pro Max के रियर कैमरा 120 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 30 fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे। इन स्मार्टफोन्स में कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प होंगे। इनमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी मिलेंगे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  2. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  2. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  3. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  4. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  5. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  7. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  9. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  10. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.