Oppo Find X10 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार मॉडल, डिस्प्ले साइज हुए लीक

Oppo Find X10 Pro Max में कैमरा के लिहाज से बड़े अपग्रेड हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन की टेस्टिंग 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ की जा रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 मई 2026 17:40 IST
ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन सीरीज की 4 अलग डिस्प्ले साइज के साथ टेस्टिंग हो रही है
  • इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.59 इंच 1.5K डिस्प्ले हो सकता है
  • पिछले वर्ष Oppo Find X9 सीरीज को पेश किया गया था

पिछले वर्ष Oppo Find X9 सीरीज को पेश किया गया था

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo की स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Find X10 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज में चार मॉडल शामिल हो सकते हैं। यह पिछले वर्ष पेश की गई Oppo Find X9 सीरीज की जगह ले सकती है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज की चार अलग डिस्प्ले साइज के साथ टेस्टिंग हो रही है। इनमें 6.32 इंच 1.5K LTPS पैनल, 6.59 इंच 1.5K LTPO डिस्प्ले, 6.78 इंच 1.5K LTPO डिस्प्ले और 6.89 इंच 2K LTPO स्क्रीन शामिल है। पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Oppo Find X9 में 6.59 इंच स्क्रीन दी गई है। इस सीरीज के Oppo X9 Pro में 6.78 इंच, Oppo X9s Pro में 6.32 इंच और Oppo X9 Ultra में 6.82 इंच का पैनल है। 

आगामी स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में 6.59 इंच 1.5K डिस्प्ले हो सकता है। Oppo Find X10 Pro में 6.78 इंच 1.5K स्क्रीन और Oppo Find X10 Pro Max में 6.89 इंच 2K डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस सीरीज के Oppo X10 Ultra के डिस्प्ले साइज की जानकारी नहीं मिली है। इस स्मार्टफोन सीरीज में LIPO अल्ट्रा-नैरो बेजेल पैकेजिंग टेक्नोलॉजी हो सकती है, जिससे डिस्प्ले के निकट स्लिम और सिमेट्रिकल बेजेल्स मिल सकेंगे। इसी टिप्सटर ने दावा किया था कि Oppo Find X10 Pro Max में कैमरा के लिहाज से बड़े अपग्रेड हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन की टेस्टिंग 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ की जा रही है। 

Oppo Find X10 Pro Max की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा भी हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन के लिए कंपनी विभिन्न डिस्प्ले और कैमरा कन्फिग्रेशंस पर विचार कर रही है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट हो सकता है। Oppo Find X10 के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप की 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ टेस्टिंग की जा रही है। इस स्मार्टफोन के एक वर्जन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा इस्तेमाल किया गया है, जबकि एक अन्य प्रोटोटाइप की टेस्टिंग 64 मेगापिक्सल के पेरिस्कोप कैमरा के साथ हो रही है। 
 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid and camera-first aesthetic design
  • Tundra Umber > Canyon Orange colour, every time
  • Excellent display
  • Class-leading performance
  • Stunning camera setup, especially the main sensor
  • Excellent battery
  • Bad
  • Expensive
  • No 16GB RAM and 1TB storage option
  • Videos still leave scope for improvement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

7050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  2. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  3. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  4. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  5. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  6. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  7. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  8. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  10. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.