Oppo Find X10 Pro Max में हो सकती है 200 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

इस स्मार्टफोन में 6.89 इंच 2K LTPO फ्लैट डिस्प्ले या 6.78 इंच 1.5K LTPO डिस्प्ले हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600 Pro दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 मई 2026 15:13 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X10 Pro Max में कैमरा के लिहाज से बड़े अपग्रेड हो सकते हैं
  • इस स्मार्टफोन की टेस्टिंग 200 MP के प्राइमरी कैमरा के साथ हो रही है
  • आगामी स्मार्टफोन सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की नई सीरीज को अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें तीन मॉडल - Oppo Find X10, Oppo Find X10 Pro और Oppo Find X10 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि आगामी सीरीज के Oppo Find X10 Pro Max में कैमरा के लिहाज से बड़े अपग्रेड हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन की टेस्टिंग 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ की जा रही है। Oppo Find X10 Pro Max की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 200 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया जा सकता है। 

Advertisement

आगामी स्मार्टफोन के लिए कंपनी कई डिस्प्ले और कैमरा कन्फिग्रेशंस पर विचार कर रही है। Oppo Find X10 Pro Max में 6.89 इंच 2K LTPO फ्लैट डिस्प्ले या 6.78 इंच 1.5K LTPO डिस्प्ले हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600 Pro दिया जा सकता है। इसी टिप्सटर ने इस सीरीज के Oppo Find X10 की कैमरा यूनिट की डिटेल्स का भी खुलासा किया था। इस स्मार्टफोन के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप की 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ टेस्टिंग की जा रही है। Oppo Find X10 के एक वर्जन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा इस्तेमाल किया गया है, जबकि एक अन्य प्रोटोटाइप की टेस्टिंग 64 मेगापिक्सल के पेरिस्कोप कैमरा के साथ हो रही है। इस स्मार्टफोन का 200 मेगापिक्सल का कैमरा Samsung HP5 पर बेस्ड है। Oppo Find X10 के 64 मेगापिक्सल के कैमरा वाले वर्जन की टेस्टिंग नए सेंसर के साथ की जा रही है। 

आगामी स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा या 200 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा हो सकता है। Oppo Find X10 में आगामी MediaTek Dimensity 9 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी हो सकती है। Oppo Find X9 की 7,025 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हाल ही में चीन में Oppo Find X9 Ultra को लॉन्च किया गया था। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.82 इंच QHD+ (1,440 x 3,168 पिक्सल्स) फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.