Oppo Find X स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम से हो सकता है लैस

इस फोन के संबंध में ताज़ा जानकारी इंटरनेट पर आई है जो इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की ओर इशारा करती है। दूसरी तरफ, Oppo Find X के लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजे जाने की खबर है जो एक तरह से फोन में डिस्प्ले नॉच होने की पुष्टि है।

Oppo Find X स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम से हो सकता है लैस
ख़ास बातें
  • Oppo Find X में एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित कलर ओएस 5.1 दिए जाने की उम्मीद
  • इसमें 1080x2340 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 6.4 इंच का डिस्प्ले हो सकता है
  • ट्विटर यूज़र अग्रवाल का दावा, Oppo Find X डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X को 19 जून को पेरिस में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। Oppo Find X के टीज़र पिछले कुछ दिनों से जारी होते रहे हैं। इस फोन के ज़रिए ओप्पो की फाइंड सीरीज़ की मार्केट में करीब 4 साल बाद वापसी हो रही है। कंपनी ने पहले इशारों में बताया था कि फोन में यूज़र को फुल-स्क्रीन अनुभव मिलेगा और यह VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। अब इस फोन के संबंध में ताज़ा जानकारी इंटरनेट पर आई है जो इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की ओर इशारा करती है। दूसरी तरफ, Oppo Find X के लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजे जाने की खबर है जो एक तरह से फोन में डिस्प्ले नॉच होने की पुष्टि है।

टिप्सटर इशान अग्रवाल ने ट्विटर के ज़रिए Oppo Find X के कथित स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक कर दिए। इसके अलावा टिप्सटर ने यह भी दावा किया कि फोन डिस्प्ले नॉच के साथ आ सकता है जो आज की तारीख में आम है। आइए इस स्मार्टफोन के कथित स्पेसिफिकेशन पर नज़र डालते हैं।

Oppo Find X के कथित स्पेसिफिकेशन
Oppo Find X में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलर ओएस 5.1 दिए जाने की उम्मीद है। इसमें 1080x2340 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 6.4 इंच का डिस्प्ले हो सकता है जो नॉच और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, एड्रेनो 630 जीपीयू, 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी।

3730 एमएएच की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। ओप्पो फाइंड एक्स का डाइमेंशन 156.7x74.2x9.6 मिलीमीटर हो सकता है और इसका वज़न 186 ग्राम के आसपास होगा। स्मार्टफोन को रेड और ब्लू रंग में उपलब्ध कराए जाने का दावा है। कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ट्विटर यूज़र अग्रवाल ने दावा किया है कि Find X डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। एक सेंसर 20 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा 16 मेगापिक्सल का। इसके अलावा फ्रंट पैनल पर 25 मेगापिक्सल का सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। गौर करने वाली बात है कि ज़्यादातर लीक हुए स्पेसिफिकेशन टीना लिस्टिंग से सार्वजनिक हुई जानकारियों से मेल खाते हैं।

दूसरी तरफ, ओप्पो फाइंड एक्स के लॉन्च इवेंट के लिए आधिकारिक प्रेस इनवाइट भेजा दिया गया है। इनवाइट के टॉप पर एक सर्कुलर कटआउट है जो डिस्प्ले नॉच की ओर इशारा है। इसके अतिरिक्त टिप्सटर इशान अग्रवाल के ट्विटर थ्रेड पर एक यूज़र ने Oppo Find X के एक रेंडर को पोस्ट किया। ग्राफिक्स से बनी यह तस्वीर कथित ओप्पो स्मार्टफोन में डिस्प्ले नॉच होने की ओर इशारा करती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo Find X
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 550W पावर के साथ Zebronics ने लॉन्च किया नया Zeb Juke Bar साउंडबार, जानें कीमत और फीचर्स
  2. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री Jiohotstar, OTT, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला धांसू Airtel प्लान!
  3. आग के गोले जैसा ग्रह मिला! बन सकता है चट्टानों से भरी सुपर-अर्थ!
  4. Upcoming Smartphones March 2026: Oppo K14 5G, Xiaomi 17 Ultra, Oppo Find N6 समेत जानें पूरी लिस्ट
  5. 14 हजार तक सस्ता खरीदें Oppo का 200MP का कैमरा वाला फोन! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  6. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  7. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  8. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  9. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »