Oppo Find X आज देगा दस्तक, 5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ हो सकते हैं ये फीचर

Oppo का लेटेस्ट स्मार्टफोन Find X आज लॉन्च होने के लिए तैयार है। स्मार्टफोन में प्रीमियम फीचर हैं। इसमें प्रमुख तौर पर...

Oppo Find X आज देगा दस्तक, 5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ हो सकते हैं ये फीचर

Oppo Find X

विज्ञापन
Oppo का लेटेस्ट स्मार्टफोन Find X आज लॉन्च होने के लिए तैयार है। स्मार्टफोन में प्रीमियम फीचर हैं। इसमें प्रमुख तौर पर - 5x ऑप्टिकल ज़ूम, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम, वीओओसी फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर दिए गए हैं। लीक से पता चला है कि स्मार्टफोन नॉच व बेज़ल रहित डिस्प्ले से लैस आ रहा है। हालांकि, एक जानकारी यह भी आई थी कि सेंसर और फ्रंट कैमरे के लिए नॉच इसमें दी जाएगी। आधिकारिक लॉन्च दोपहर सवा बारह बजे है। आयोजन पेरिस के लूर्व म्यूज़ियम में किया जाएगा।
 

Oppo Find X की संभावित कीमत, उपलब्धता

हालांकि, Oppo Find X की कीमत को लेकर कुछ नहीं कहा गया है लेकिन यह प्रीमियम सेगमेंट का फोन होगा। स्मार्टफोन के पहले चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। लेकिन साथ ही भारत के लिए भी इसका ऐलान संभव है। ओप्पो इंडिया के आधिकारिक एकाउंट पर इसे लेकर टीज़र लगातार पोस्ट किए जा रहे हैं। कीमत और उपलब्धता की सटीक जानकारी लॉन्च इवेंट में ही दी जाएगी।
 

Oppo Find X के कथित स्पेसिफिकेशन

Oppo Find X में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलर ओएस 5.1 दिए जाने की उम्मीद है। इसमें 1080x2340 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 6.4 इंच का डिस्प्ले हो सकता है जो नॉच और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, एड्रेनो 630 जीपीयू, 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी।

3730 एमएएच की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। ओप्पो फाइंड एक्स का डाइमेंशन 156.7x74.2x9.6 मिलीमीटर हो सकता है और इसका वज़न 186 ग्राम के आसपास होगा। स्मार्टफोन को रेड और ब्लू रंग में उपलब्ध कराए जाने का दावा है। कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ट्विटर यूज़र अग्रवाल ने दावा किया है कि Find X डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। एक सेंसर 20 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा 16 मेगापिक्सल का। इसके अलावा फ्रंट पैनल पर 25 मेगापिक्सल का सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। गौर करने वाली बात है कि ज़्यादातर लीक हुए स्पेसिफिकेशन टीना लिस्टिंग से सार्वजनिक हुई जानकारियों से मेल खाते हैं।

दूसरी तरफ, ओप्पो फाइंड एक्स के लॉन्च इवेंट के लिए आधिकारिक प्रेस इनवाइट भेजा दिया गया है। इनवाइट के टॉप पर एक सर्कुलर कटआउट है जो डिस्प्ले नॉच की ओर इशारा है। इसके अतिरिक्त टिप्सटर इशान अग्रवाल के ट्विटर थ्रेड पर एक यूज़र ने Oppo Find X के एक रेंडर को पोस्ट किया। ग्राफिक्स से बनी यह तस्वीर कथित ओप्पो स्मार्टफोन में डिस्प्ले नॉच होने की ओर इशारा करती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo, Oppo Find X
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »