Oppo Find N6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, AI Pen के लिए मिलेगा सपोर्ट

आगामी स्मार्टफोन में Cosmos Ring कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। इसमें 200 मेगापिक्सल Hasselblad Ultra-Clear कैमरा सिस्टम दिया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 मार्च 2026 17:20 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find N6 को 17 मार्च को चीन में लॉन्च किया जाएगा
  • इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में बहुत कम क्रीज होगी
  • इसमें 200 मेगापिक्सल Hasselblad Ultra-Clear कैमरा सिस्टम होगा

यह पिछले वर्ष फरवरी में पेश किए गए Oppo Find N5 की जगह ले सकता है

Photo Credit: Oppo

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo का नया बुक स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन अगले सप्ताह इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। Oppo Find N6 में बहुत कम क्रीज होगी। यह पिछले वर्ष फरवरी में पेश किए गए Oppo Find N5 की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन में कंपनी के AI Pen के लिए सपोर्ट होगा। 

Oppo Find N6 को 17 मार्च को चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ 'जीरो-फील क्रीज' टेक्नोलॉजी पेश की जा रही है। इससे फोल्डेबल डिस्प्ले में विजुअल और टेक्टाइल एक्सपीरिएंस में सुधार होगा। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। इस वर्ष अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की भी फोल्डेबल iPhone को लॉन्च करने की योजना है। 

Advertisement

हालांकि, फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में स्क्रीन पर क्रीज एक बड़ी समस्या मानी जाती है। Oppo ने बताया है कि वह पिछले कुछ वर्षों से इस समस्या के समाधान पर कार्य कर रही है। Oppo Find N6 में जीरो-फील क्रीज होगी, जिससे इसमें फोल्ड लाइन सामान्य इस्तेमाल के दौरान बहुत कम दिखेगी। कंपनी ने कहा है कि इस डिजाइन से विजुअल्स और टच रिस्पॉन्स में सुधार होगा। इसके साथ ही Oppo Find N6 के सबसे थिन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में शामिल होने का दावा किया गया है। कंपनी ने बताया है कि इसका डिजाइन सामान्य बार-स्टाइल स्मार्टफोन्स के समान एर्गोनॉमिक्स की पेशकश करेगा, जिससे अधिक इस्तेमाल करने पर भी ग्रिप में परेशानी नहीं होगी। 

आगामी स्मार्टफोन में Cosmos Ring कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। इसमें 200 मेगापिक्सल Hasselblad Ultra-Clear कैमरा सिस्टम होगा। Oppo Find N6 को Blossom Orange और Stellar Titanium कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन में Oppo के AI Pen के लिए सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, इस AI Pen को अलग से खरीदना होगा। Oppo Find N5 में 8.12 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले  (2,480 x 2,248 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसके अलावा 6.62 इंच 2K AMOLED डिस्प्ले (2,616 x 1,140 पिक्सल्स) दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,600 mAh की बैटरी 80 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Oppo Find N5 में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.