Oppo Find N6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल का मिल सकता है कैमरा

कंपनी की Find सीरीज के प्रोडक्ट मैनेजर, Zhou Yibao ने बताया है कि कंपनी का अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N6 होगा। इस स्मार्टफोन को मार्च में चाइनीज न्यू ईयर के जश्न के बाद लॉन्च किया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 फरवरी 2026 15:18 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है
  • Oppo Find N6 को ऑरेंज और टाइटेनियम कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है
  • यह पिछले वर्ष फरवरी में पेश किए गए Oppo Find N5 की जगह ले सकता है

यह पिछले वर्ष फरवरी में पेश किए गए Oppo Find N5 की जगह ले सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Find N6 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह पिछले वर्ष फरवरी में पेश किए गए Oppo Find N5 की जगह ले सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Oppo की Find सीरीज के प्रोडक्ट मैनेजर, Zhou Yibao ने बताया है कि कंपनी का अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N6 होगा। इस स्मार्टफोन को मार्च में चाइनीज न्यू ईयर के जश्न के बाद लॉन्च किया जाएगा।  इससे पहले Yibao ने आगामी स्मार्टफोन का टीजर भी दिया था। 

Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Yogesh Brar ने बताया है कि Oppo Find N6 को 17 मार्च को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को ऑरेंज और टाइटेनियम कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Oppo Find N6 को चीन के अलावा दक्षिण एशिया और यूरोप के चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इस स्मार्टफोन के लॉन्च की कम संभावना है। Oppo Find N6 की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसमें AI Pen के लिए सपोर्ट हो सकता है। 

Oppo Find N5 में 8.12 इंच 2K (2,480 x 2,248 पिक्सल) LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के डायनैमिक रिफ्रेश रेट के साथ है। डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है। इनकी इनर स्क्रीन का टच रिस्पॉन्स रेट 240 Hz का है और यह 2,100 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करती है। इसके डिस्प्ले पर अल्ट्रा-थिन ग्लास प्रोटेक्शन है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की कवर स्क्रीन 6.62 इंच 2K (2,616 x 1,140 पिक्सल) की है। Oppo Find N5 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट 16 GB के LPDDR5X RAM और 512 GB की UFS 4.0 स्टोरेज के साथ दिया गया है। इसमें Adreno 830 GPU है। इस स्मार्टफोन में AI सर्च, Call Summary और AI Toolbox जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल f/1.8 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल f/2.7 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसके दोनों डिस्प्ले पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  2. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  3. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  4. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  5. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  6. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  7. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  8. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  10. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.