Oppo Find N5 के साथ खत्म होगी फोल्डेबल फोन की सबसे बड़ी समस्या! तस्वीरों में नहीं दिखाई दे रही डिस्प्ले क्रीज

हाल ही में Oppo ने बताया था कि Find N5 में बड़ा AI अपग्रेड मिलने जा रहा है। फोन DeepSeek-R1 मॉडल से लैस होगा, जो कथित तौर पर Oppo के Xiaobu असिस्टेंट के साथ मिलकर सीमलेस वॉयस एक्टिवेशन और स्मार्ट फंक्शन को इनेबल करेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 फरवरी 2025 15:49 IST
ख़ास बातें
  • ऑफिशियल लाइव फोटो में डिवाइस को अनफोल्ड अवस्था में दिखाया गया है
  • स्क्रीन ऑन या ऑफ, दोनों स्थितियों में डिस्प्ले क्रीज नहीं दिखाई देती है
  • Oppo Find N5 फोल्डेबल फोन 20 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है

Oppo Find N3 (ऊपर तस्वीर में) में 7.82-इंच की AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले है

Photo Credit: Oppo

Oppo Find N5 फोल्डेबल फोन चीन में 20 फरवरी को लॉन्च होने वाला है। स्मार्टफोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि हो चुकी है और साथ ही हाल ही में कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि यह DeepSeek-R1 इंटीग्रेशन के साथ आने वाला पहले Oppo फोन होगा। कुछ लीक्स का कहना था कि Oppo Find N5 की डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में बड़ा अपग्रेड किया जाएगा, जिससे इसमें क्रीज न के बराबर दिखाई देगी। अब, कंपनी के एक सीनियर ऑफिशियल ने कुछ लाइव तस्वीरों को शेयर किया है, जो इन लीक्स को काफी हद तक सही साबित करता है। तस्वीरों में Find N5 को अनफोल्ड करके दिखाया गया है, जिसमें क्रीज नहीं दिखाई दे रही है। Oppo Find N5 को दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल डिवाइस बताया जा रहा है, जो खिताब वर्तमान में Honor Magic V3 के पास है।

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर Oppo के एक वरिष्ठ कार्यकारी ने Oppo Find N5 की लाइव फोटो शेयर किए हैं। डिवाइस को अनफोल्ड अवस्था में दिखाया गया है, जिनमें से कुछ तस्वीरों में स्क्रीन ऑफ है और एक में स्क्रीन ऑन है और दोनों ही स्थिति में डिस्प्ले पर किसी प्रकार की क्रीज विजिबल नहीं है। यह हालिया लीक्स को सच साबित करता है, जिनमें दावा किया गया था कि Oppo Find N5 में न के बराबर क्रीज विजिबल होगी।
 

Oppo Find N5 की लाइव फोटो
Photo Credit: Weibo/ OPPO周意保


हाल ही में Oppo ने बताया था कि Find N5 में बड़ा AI अपग्रेड मिलने जा रहा है। फोन DeepSeek-R1 मॉडल से लैस होगा, जो कथित तौर पर Oppo के Xiaobu असिस्टेंट के साथ मिलकर सीमलेस वॉयस एक्टिवेशन और स्मार्ट फंक्शन को इनेबल करेगा। कंपनी ने आगे यह भी बताया है कि यूजर्स इसके जरिए ऑनलाइन सर्च कर सकते हैं और आसान एक्सेस के लिए AI-जनरेटेड रिजल्ट को लोकल फाइलों के रूप में स्टोर कर सकते हैं। दुनिया के सबसे पतले फोल्डेबल के रूप में बताए जा रहे, Find N5 में कथित तौर पर AI-पावर्ड एन्हांसमेंट्स के साथ एडवांस हार्डवेयर का मिश्रण होगा।
Advertisement

Oppo Find N5 फोल्डेबल फोन 20 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। यानी 10 दिन बाद यह मार्केट में पेश हो चुका होगा। फोन की लॉन्च डेट के साथ ही कंपनी ने इसका ऑफिशियल पोस्टर भी रिलीज कर दिया है जिसमें फोन का डिजाइन कंफर्म हो गया है। इसके लिए प्री-ऑर्डर चीन में शुरू हो चुके हैं। Oppo Find N5 तीन शेड्स- Dusk Purple, Jade White और Satin Black में लॉन्च होगा। फोन में पिछले मॉडल Oppo Find N3 की तुलना में कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन बदला नजर आ रहा है। 

Oppo Find N5 में राउंड कैमरा मॉड्यूल मिलने वाला है जिसमें तीन कैमरा होंगे और एक LED फ्लैश यहां प्लेस होगा। इसके सेंटर में Hasselblad लोगो दिया गया है। फोन में अलर्ट स्लाइडर और साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने वाला है। अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे स्लिम फोल्डेबल मोबाइल फोन होगा जिसकी मोटाई फोल्डेड स्टेट में भी 9.2mm होगी। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा। 
Advertisement

ओप्पो का Find N5 5,600mAh बैटरी से लैस होगा। फोन में 80W वायर्स फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग फीचर मिलने की संभावना है। फोन में 16GB LPDDR5x RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकती है। यह एंड्रॉयड 15 बेस्ड ColorOS 15 पर रन करेगा।
Advertisement

कैमरा की बात करें, तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है। साथ में 50 मेगापिक्सल का कैमरा अल्ट्रावाइड सेंसर के रूप में आ सकता है। तीसरा सेंसर 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा बताया जा रहा है जिसमें 3X ऑप्टिकल जूम होगा। फोन में IPX9 रेटिंग देखने को मिल सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  2. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  3. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  4. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  2. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  3. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  4. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  5. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  6. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  7. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  8. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  9. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  10. आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी, बस करना होगा ये छोटा सा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.