• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 12GB रैम, 50MP कैमरा, Dimensity 9000+ के साथ 2 डिस्प्ले वाले Oppo Find N2 Flip का लॉन्च आज ऐसे देखें लाइव

12GB रैम, 50MP कैमरा, Dimensity 9000+ के साथ 2 डिस्प्ले वाले Oppo Find N2 Flip का लॉन्च आज ऐसे देखें लाइव

Oppo Find N2 Flip में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।

12GB रैम, 50MP कैमरा, Dimensity 9000+ के साथ 2 डिस्प्ले वाले Oppo Find N2 Flip का लॉन्च आज ऐसे देखें लाइव

Photo Credit: Oppo

Oppo Find N2 Flip आज ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • फोन में 6.8 इंच फुलएचडी प्लस मेन डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • दूसरा डिस्प्ले 3.26 इंच एमोलेड पैनल हो सकता है।
  • फोन में MediaTek Dimensity 9000+ चिपसेट होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
Oppo आज अपना पहला फोल्डेबल फोन Oppo Find N2 Flip लॉन्च करने जा रही है जो कि एक ग्लोबल लॉन्च होने वाला है। कंपनी इसकी पुष्टि कई दिन पहले कर चुकी है। वहीं कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर भी इसे टीज किया जा चुका है। इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में जो अफवाहें अभी तक सामने आई हैं, उसके मुताबिक फोन में 6.8 इंच डिस्प्ले हो सकता है। इसमें Dimensity 9000+ चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इसकी प्राइसिंग और अन्य फीचर्स के बारे में भी हाल ही में कई लीक्स सामने आ चुके हैं। फोन के लॉन्च से लेकर प्राइस और स्पेक्स के बारे में अभी तक मिली पूरी जानकारी हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। 

Oppo Find N2 Flip आज ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होने जा रहा है। भारत में फोन के लॉन्च का समय शाम 8:00 बजे के लिए निर्धारित है। इसके बारे में ओप्पो इंडिया ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी एक दिन पहले ही पुष्टि कर दी थी। साथ कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर भी इसे टीज किया जा चुका है। इसके लॉन्च को आप कंपनी के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं। इसका लिंक हम आपको यहां उपलब्ध करवा करवा रहे हैं- 

Oppo Find N2 Flip के बारे में कंपनी ने अधिकारिक तौर पर स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि नहीं की है, लेकिन अभी तक फोन के बारे में कई लीक्स सामने आए हैं। जिनके मुताबिक, फोन में 6.8 इंच फुलएचडी प्लस मेन डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह एक एमोलेड पैनल बताया गया है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। दूसरा डिस्प्ले 3.26 इंच एमोलेड पैनल हो सकता है जो आउटर साइड में होगा। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 9000+ चिपसेट होने की बात कही गई है। इसमें 16GB रैम और 512GB स्टोरेज देखने को मिल सकती है।  

Oppo Find N2 Flip में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 4300mAh हो सकती है जिसके साथ में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। जहां तक इसकी कीमत की बात है, रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इसका प्राइस 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 80 हजार रुपये तक हो सकता है। वहीं इसके 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए कीमत 90 हजार रुपये तक हो सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »