Oppo F9 Pro के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की बिक्री शुरू, जानें कीमत

ऐसा प्रतीत होता है कि चीनी कंपनी Oppo ने चुपचाप ही 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को मार्केट में उतार दिया है। याद रहे कि इस साल अगस्त महीने में ही Oppo F9 Pro को Oppo F9 के साथ लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 नवंबर 2018 11:06 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F9 Pro के नए 128 जीबी वेरिएंट को 25,990 रुपये में बेचे जाएगा
  • Oppo F9 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा
  • 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है Oppo F9 Pro
Oppo F9 Pro के नए वेरिएंट को भारतीय मार्केट में उतार दिया गया है। इस फोन का नया वेरिएंट 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। ऐसा प्रतीत होता है कि चीनी कंपनी Oppo ने चुपचाप ही 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को मार्केट में उतार दिया है। याद रहे कि इस साल अगस्त महीने में ही Oppo F9 Pro को Oppo F9 के साथ लॉन्च किया गया था। ज़्यादा स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत पुराने वेरिएंट से 2,000 रुपये ज़्यादा है। अहम खासियतों की बात करें तो Oppo F9 Pro में वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच, हीलियो पी60 प्रोसेसर, दो रियर कैमरे, 3500 एमएएच बैटरी और VOOC चार्जिंग सपोर्ट है।
 

Oppo F9 Pro की भारत में कीमत और उपलब्धता

Oppo F9 Pro के नए 128 जीबी वेरिएंट को 25,990 रुपये में बेचे जाएगा। इसकी जानकारी सबसे पहले मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने दी थी। इस फोन का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल 23,990 रुपये में बिकता है। हैंडसेट स्टारी पर्पल, सनराइज़ रेड और ट्वाइलाइट ब्लू रंग में मिलता है। ओप्पो एफ9 प्रो को Flipkart, Amazon.in और Paytm Mall सहित अन्य ऑफलाइन स्टोर में भी बेचा जाता है। हालांकि, 128 जीबी वेरिएंट को अभी अमेज़न इंडिया पर ही लिस्ट किया गया है। हमने नए वेरिएंट के संबंध में ओप्पो इंडिया से संपर्क किया है।
Advertisement
 

Oppo F9 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाले Oppo F9 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। जुगलंबदी के लिए 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी है।

फोन में पिछले हिस्से पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है, जिसका अर्पचर एफ/2.4 है। और एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo F9 Pro में 3500 एमएएच की बैटरी होगी वूक फ्लैश चार्जिंग के साथ। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.7x74x7.9 मिलीमीटर और इसका वजन 169 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • Sharp screen with subtle notch
  • ColorOS is packed with features
  • Bad
  • Disappointing cameras
  • Below-average performance
  • Gets slightly warm under stress
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  6. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.