Oppo F7 और Vivo V9 में कौन है बेहतर सेल्फी स्मार्टफोन?

हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत और स्पेसफिकेशन के आधार पर ओप्पो एफ7 की तुलना वीवो वी9 से की है।

Oppo F7 और Vivo V9 में कौन है बेहतर सेल्फी स्मार्टफोन?

Oppo F7 vs Vivo V9

ख़ास बातें
  • Oppo F7 स्मार्टफोन 21,990 रुपये में मिलेगा
  • वीवो वी9 भारत में 22,990 रुपये में बिकेगा
  • दोनों ही स्मार्टफोन की मार्केटिंग सेल्फी कैमरे को लेकर हो रही है
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो और वीवो ने हाल ही में भारतीय मार्केट में अपने-अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किए। हम बात कर रहे हैं Oppo F7 और Vivo V9 की। दोनों ही हैंडसेट में कई चीज़ें एक समान हैं, जैसे कि पतले बेज़ल वाला डिस्प्ले और स्क्रीन में आगे की तरफ iPhone X जैसा नॉच। दोनों ही स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलते हैं। हालांकि, इसके ऊपर कंपनियों के अपने-अपने यूज़र इंटरफेस भी दिए गए हैं। इसके अलावा दोनों ही स्मार्टफोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले डिस्प्ले के साथ आते हैं और उनका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल है। हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत और स्पेसफिकेशन के आधार पर ओप्पो एफ7 की तुलना वीवो वी9 से की है।
 

Oppo F7 बनाम Vivo V9 भारत में कीमत

Oppo F7 स्मार्टफोन 21,990 रुपये में मिलेगा। यह कीमत 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। फोन 9 अप्रैल से ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध होगा। कंपनी ने स्पेशल एडिशन वेरिएंट भी लॉन्च किया है। Oppo F7 Diamond Black और Oppo F7 Sunrise Red, जो 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस हैं, 26,990 रुपये में मिलेंगे। स्पेशल एडिशन वेरिएंट चुनिंदा ओप्पो स्टोर में ही मिलेंगे।


दूसरी तरफ, वीवो वी9 भारत में 22,990 रुपये में बिकेगा। बता दें कि इस फोन का सिर्फ एक वेरिएंट को पेश किया गया है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग अमेज़न, फ्लिपकार्ट, पेटीएम और वीवो के अपने ई-स्टोर पर शुरू हो गई है।
 

Oppo F7, Vivo V9 के स्पेसिफिकेशन और फीचर

डुअल सिम Oppo F7 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.23 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुल स्क्रीन 2.0 डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसमें 64 बिट ऑक्टा-कोर हीलियो पी60 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। रैम में यूज़र के लिए पास दो विकल्प हैं- 4 जीबी या 6 जीबी। इनबिल्ट स्टोरेज के लिहाज से भी इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट हैं- 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
 
oppo

Oppo F7 में एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं, इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह रियल-टाइम एचडीआर क्षमता के साथ आता है। बैटरी 3400 एमएएच की है।

Oppo F7 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी और जीपीएस/ए-जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं।

अब बात Vivo V9 की।  डुअल-सिम वीवो वी9 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। वीवो का लेटेस्ट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलेगा।
 
vivo

अब बात वीवो वी9 के कैमरे की। फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर वाला है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल का। रियर कैमरे का भी अपर्चर एफ/2.0 ही है। इसमें कोई दोमत नहीं कि यूज़र रियर कैमरे से बोकेह इफेक्ट हासिल कर पाएंगे।

बैटरी 3260 एमएएच की है। वीवो वी9 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं।

उम्मीद है कि अब आपको वीवो वी9 या ओप्पो एफ7 में से किसी एक फोन को चुनने में दिक्कत नहीं होगी।

ओप्पो एफ7 बनाम वीवो वी9

  ओप्पो एफ7 वीवो वी9
रेटिंग्स
संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
डिस्प्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)6.236.30
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल1080x2280 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइपगोरिल्ला ग्लास-
आस्पेक्ट रेशियो19:919:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)405-
हार्डवेयर
प्रोसेसरऑक्टा-कोर2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडलMediaTek Helio P60 (MT6771)स्नैपड्रैगन 626
रैम4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेजहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइपमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)256256
कैमरा
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल (f/1.8)16-मेगापिक्सल (f/2.0) + 5-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकसफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैशएलईडीदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल (f/2.0)24-मेगापिक्सल (f/2.0)
फ्रंट फ्लैशनहीं-
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किनColorOS 5.0FunTouch OS 4.0
कनेक्टिविटी
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट802.11 बी/जी/एन/एसी-
ब्लूटूथहांहां
एनएफसीनहीं-
इंफ्रारेड डायरेक्टनहीं-
यूएसबी ओटीजीहांहां
सिम की संख्या22
Wi-Fi Directहां-
माइक्रो यूएसबी-हां
सिम 1
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहां
सिम 2
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसरहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटरहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहांहां
एक्सेलेरोमीटरहांहां
एंबियंट लाइट सेंसरहांहां
जायरोस्कोपहांहां
फेस अनलॉक-हां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  2. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  4. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  5. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  6. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  7. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  8. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  9. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  10. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »