Oppo F5 स्मार्टफोन 26 अक्टूबर को होगा लॉन्च, दो फ्रंट कैमरे होने का खुलासा

ओप्पो अपने आने वाले एफ5 स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने अपनी एफ सीरीज़ के अगली जेनरेशन स्मार्टफोन को फिलीपींस में एक इवेंट आयोजित कर रही है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पेज ओप्पो एफ5 का लॉन्च टीज़र जारी किया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2017 11:39 IST
ओप्पो अपने आने वाले एफ5 स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने अपनी एफ सीरीज़ के अगली जेनरेशन स्मार्टफोन को फिलीपींस में एक इवेंट आयोजित कर रही है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पेज ओप्पो एफ5 का लॉन्च टीज़र जारी किया है।

ओप्पो एफ5 के लॉन्च टीज़र से पता चलता है कि एफ5 स्मार्टफोन 26 अक्टूबर को लॉन्च होगा। इनवाइट से साफतौर पर स्पष्ट  होता है कि फोन पतले बेज़ल के साथ आएगा। यानी अगले पूरे हिस्से पर डिस्प्ले होगा। लॉन्च टीज़र में तारीख के ज़िक्र के अलावा लिखा है, ''Capture the real you''। इसके अलावा स्मार्टफोन की एक कथित तस्वीर भी ऑनलाइन लीक हुई है। इस लीक तस्वीर से फोन में दो फ्रंट कैमरे, एक फिंगरप्रिंट सेंसर और एक सिंगल रियर कैमरा होने का खुलासा हुआ है।
Advertisement

इस फोन में एक 6 इंच फुल एचडी+ 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला स्क्रीन होने की ख़बरें हैं। इस फोन में 12 या 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे और 20 मेगापिक्सल रियर कैमरा हो सकता है। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच बैटरी हो सकती है। फोन को प्रोसेसर के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। स्मार्टफोन को 4 जीबी या 6 जीबी रैम व 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

उम्मीद है कि कंपनी आने वाले समय में ओप्पो एफ5 के बारे में और जानकारी साझा करेगी। फोन को फिलीपींस के साथ ही दूसरे एशियाई देशों में लॉन्च किया जा सकता है। क्योंकि पिछले साल ओप्पो एफ3 प्लस को भारत, इंडोनेशिया, फिलीपींस और वियतनाम में एक साथ लॉन्च किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.