20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे वाले Oppo F5 में क्या कुछ है खास...

इस बारे में कोई संदेह नहीं है कि पिछले कुछ समय तक सभी स्मार्टफोन देखने में एक जैसे थे। लेकिन इस साल कुछ निर्माताओं ने पतले बॉर्डर वाले और लंबे स्क्रीन वाले नए फ्लैगशिप फोन लॉन्च किए। अब, अधिकतर निर्माता 18:9 आस्पेक्ट रेशियो का इस्तेमाल कर रहे हैं और खरीदार भी नए लुक वाले स्मार्टफोन को खरीदने के लिए आगे आ रहे हैं।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 3 नवंबर 2017 18:49 IST
ख़ास बातें
  • फोन में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • ओप्पो एफ5 में 6 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले है
  • इसके दो वेरिएंट हैं, अभी 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट ही मिलेगा
इस बारे में कोई संदेह नहीं है कि पिछले कुछ समय तक सभी स्मार्टफोन देखने में एक जैसे थे। लेकिन इस साल कुछ निर्माताओं ने पतले बॉर्डर वाले और लंबे स्क्रीन वाले नए फ्लैगशिप फोन लॉन्च किए। अब, अधिकतर निर्माता 18:9 आस्पेक्ट रेशियो का इस्तेमाल कर रहे हैं और खरीदार भी नए लुक वाले स्मार्टफोन को खरीदने के लिए आगे आ रहे हैं। स्मार्टफोन निर्मता ओप्पो भी अपने नए Oppo F5 के साथ इस लिस्ट में शामिल हो गई है। हमें आधिकारिक लॉन्च के समय इस नए वेरिएंट के साथ थोड़ा समय बिताने का मौका मिला। आइये जानते हैं पहली नज़र में फोन कैसा दिखता है।

फोन में बड़ा डिस्प्ले सबसे पहले ध्यान ख़ीचता है। एफ5 में एक 6 इंच फुलएचडी+ स्क्रीन है। 18:9 रेशियो वाला स्क्रीन 5.5 इंच स्क्रीन वाले साइज़ में ही फिट आता है। फोन के किनारे पतले हैं और 152 ग्राम को वज़नदार तो नहीं कह सकते। पावर और वॉल्यूम बटन तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।
Advertisement


आगे की तरफ़, फोन में ईयरपीस और 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन का निचला हिस्सा खाली है क्योंकि ओप्पो स्मार्टफोन में ऑन-स्क्रीन नेविगेशन बटन दिए जाते हैं।
Advertisement

फोन का पिछला हिस्सा किनारों के पास घुमावदार है जिसके चलते फोन की ग्रिप सुविधाजनक रहती है। हमारी गोल्ड रिव्यू यूनिट में ऊपर व नीचे की तरफ़ सिल्वर एंटीना लाइन दी गईं हैं जो देखने में अच्छी लगती हैं। फोन  में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेंसर थोड़ा सा उभरा हुआ है लेकिन इसके चारों तरफ़ एक मेटल रिंग है जो किसी तरह के स्क्रैच से लेंस की सुरक्षा करेगा। ओप्पो ने नीचे की तरफ़ लाउडस्पीकर, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम सॉकेट दिया है जबकि ऊपर की तरफ़ एक दूसरा माइक्रोफोन है।
 

फोन में एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6763टी प्रोसेसर है। ओप्पो एफ5 के बेस वेरिएंट में  4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है  लेकिन कंपनी ने ज़्यादा कीमत वाला 6 जबी रैम/64 जीबी वेरिएंट भी लॉन्च किया है। एफ5 एक डुअल सिम डिवाइस है और इसमें दो नैनो-सिम स्लॉट और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। फोन हाइब्रिड डिज़ाइन के साथ नहीं आता, इसलिए स्टोरेज को बढ़ाने के लिए दूसरे सिम कार्ड का बलिदान नहीं करना पड़ेगा। फोन को पावर देने के लिए 3200 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है।
Advertisement

सॉफ्टवेयर की बात करें तो, एफ5 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है जिसके ऊपर कलरओएस दिया गया है। स्टॉक एंड्रॉयड की तुलना में यूआई थोड़ा अलग है। लेकिन अगर आपने इससे पहले ओप्पो फोन इस्तेमाल किया है तो समस्या नहीं होनी चाहिए।
Advertisement
 

Oppo F5


फोन इस्तेमाल करते समय हमें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई, और प्रोसेसर व रैम की जुगलबंदी हमें पसंद आई। ओप्पो ने 20 मेगापिक्सल के सेंसर से ली गईं सेल्फी को बेहतर बनाने के लिए एआई ब्यूटी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। हमने कैमरे से कुछ तस्वीरें क्लिक कीं और परिणाम हमें अच्छे लगे।  

ओप्पो एफ5 के साथ जितना समय हमने बताया, हमारा अनुभव बढ़िया रहा। लेकिन फोन के लिए चुनौती कड़ी है। अगर आपकी प्राथमिकता बेहतर सेल्फी लेना है तो आप फोन खरीद सकते हैं। ओप्पो एफ5 के फुल रिव्यू के लिए गैजेट्स 360 के साथ बने रहें।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, high quality screen
  • Good battery life
  • Good front and rear camera quality
  • Bad
  • Face recognition is gimmicky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी23

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.