ओप्पो एफ3 प्लस आज भारत में होगा लॉन्च

ओप्पो एफ3 प्लस आज भारत में होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • ओप्पो एफ3 प्लस बुधवार को नई दिल्ली में एक इवेंट में लॉन्च होगा
  • इसमें डुअल सेल्फी सेटअप होगा
  • इस फोन को 4 जीबी रैम के साथ पेश किया जा सकता है
विज्ञापन
ओप्पो गुरुवार को भारत में अपना नया सेल्फी एक्सपर्ट स्मार्टफोन ओप्पो एफ3 प्लस लॉन्च करेगी। नई दिल्ली में 12.30 ब जे से शुरू होने वाले इवेंट में यह स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। ओप्पो एफ3 प्लस की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप।

लॉन्च से पहले ओप्पो ने एफ3 प्लस के डुअल सेल्फी कैमरे के बारे में कुछ जानकारी दी है। इसमें 16 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा जबकि 8 मेगापिक्स्ल का सेकेंडरी कैमरा होगा। कंपनी का यह पहला स्मार्टफोन है जो डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ आएगा।

कंपनी के एक प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए कहा कि गुरुवार को एफ3 प्लस लॉन्च होगा लेकिन एफ3 के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। भारत के अलावा ओप्पो एफ3 प्लस चार दूसरे बाजारों म्यांमार, फिलीपींस, इंडोनेशिया और वियतनाम में भी पेश किया जाएगा। फोन की कीमत और उपलब्धता सभी बाजारों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

ओप्पो ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट और ओप्पो इंडिया के प्रेसिडेंट ने एक बयान में कहा, ''एफ3 सीरीज़ सेल्फी टेक्नोलॉजी के नए स्तर की होगी और यह नए मापदंड तय करेगी। हमें उम्मीद है कि यह बेहद कामयाब होगी और दूरे लोग भी इसकी राह पर चलेंगे।''

इससे  पहले एक लीक में खुलासा हुआ था कि ओप्पो एफ3 प्लस में 6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होगा। इस फोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज और 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है। ओप्पो एफ3 प्लस में 4500 एमएएच की बैटरी हो सकती है। फोन का वज़न 185 ग्राम होने का अनुमान है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo mobile, oppo smartphone, Oppo f3 plus, oppo launch event
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »