Oppo F3 Black Limited Edition स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

ओप्पो ने अपने 'सेल्फी एक्सपर्ट' स्मार्टफोन ओप्पो एफ3 का ब्लैक एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है।Oppo F3 Black Limited Edition की कीमत 19,990 रुपये ही है। ओप्पो एफ3 को इस महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था और करीब एक महीने बाद फोन के ब्लैक एडिशन को लॉन्च किया गया है। वहीं ओप्पो एफ3 प्लस स्मार्टफोन को भारत में अप्रैल में लॉन्च किया गया था और यह फोन भी ब्लैक कलर वेरिएंट में आता है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 1 जून 2017 12:42 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो एफ3 का ब्लैक लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया गया है
  • ब्लैक लिमिटेड एडिशन की कीमत 19,990 रुपये है
  • ओप्पो एफ3 ब्लैक लिमिटेड एडिशन पर बीसीसीआई का लोगो है
ओप्पो ने अपने 'सेल्फी एक्सपर्ट' स्मार्टफोन ओप्पो एफ3 का ब्लैक एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है।Oppo F3 Black Limited Edition की कीमत 19,990 रुपये ही है। ओप्पो एफ3 को इस महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था और करीब एक महीने बाद फोन के ब्लैक एडिशन को लॉन्च किया गया है। वहीं ओप्पो एफ3 प्लस स्मार्टफोन को भारत में अप्रैल में लॉन्च किया गया था और यह फोन भी ब्लैक कलर वेरिएंट में आता है।

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की हौसला अफजाही  के लिए कंपनी ने ओप्पो और बीसीसीआई की साझेदारी के चलते ब्लैक वेरिएंट को बीसीसीआई के लोगो के साथ लॉन्च किया है। ओप्पो टीम इंडिया की आधिकारिक स्पॉन्सर है। ओप्पो एफ3 बीसीसीआई लिमिटेड एडिशन को फ्लिपकार्ट पर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच (4 जून) से एक दिन पहले (3 जून) को नीलाम जाएगा। ओप्पो ने ट्वीट कर यह जानकारी भी दी कि Oppo F3 Black Limited Edition को संभवतः 4 जून को रिटेल और ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

ब्लैक वेरिएंट को लॉन्च करते समय ओप्पो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर विल यैंग ने कहा, ''ब्लैक कलर स्टाइल और शिष्ट का पर्यायवाची है। नए ओप्पो एफ3 के इस स्टायलिश वेरिएंट के साथ हमारा मकसद ग्राहकों को स्टाइल स्टेटमेंट बनाने का एक मौका देना है। इस बिक्री के साथ ही, हमारा लक्ष्य भारत में खेल को बढ़ावा देना है। हमें यह मौका पर गर्व और सम्मान की अनुभूति हो रही है और भारत में सबसे लोकप्रिय खेल के साथ जुड़कर हम खुश हैं।''

याद दिला दें कि ओप्पो एफ3 स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत डुअल सेल्फी कैमरा है। जैसा कि हमने बताया कि, ओप्पो एफ3 का डिज़ाइन, मार्च में लॉन्च हुए ओप्पो एफ3 प्लस जैसा है। लेकिन स्पेसिफिकेशन कमतर हैं। हालांकि, ओप्पो एफ3 की कीमत देखें तो प्लस वेरिएंट से कम है।
Advertisement

ओप्पो एफ3 में कंपनी ने 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) इन-सेल आईपीएस टीएफटी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी है 401 पिक्सल प्रति इंच। स्क्रीन 2.5डी कार्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750टी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए मालीटी86-एमपी2 इंटिग्रेटेड है। और मल्टी टास्किंग के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और यूज़र ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। ओप्पो का यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित कलर ओएस 3.0 पर चलेगा।
Advertisement

अब बात ओप्पो एफ3 के कैमरा सेटअप की। सेल्फी के दीवानों के लिए कंपनी ने फोन में दो फ्रंट कैमरे दिए हैं। एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का। वहीं, रियर पैनल पर मौज़ूद है 13 मेगापिक्सल का सेंसर जो डुअल पीडीएएफ और अपर्चर एफ/2.2 से लैस है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 3200 एमएएच की बैटरी।

ओप्पो एफ3 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में डुअल नैनो सिम, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन और ओटीजी शामिल हैं। डिस्टेंस सेंसर, लाइट सेंसर, जी सेंसर और ई-कंपास इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। इसका डाइमेंशन 153.3x75.2x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 153 ग्राम।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light
  • Sharp and bright display
  • Speedy UI performance
  • Decent battery life
  • Bad
  • Ships with Android Marshmallow
  • No NFC or FM radio
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.