Oppo F15 लॉन्च हुआ भारत में, चार रियर कैमरे और 8 जीबी रैम हैं इसमें

Oppo F15 को 19,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 जनवरी 2020 13:19 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F15 की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • Oppo F15 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और वाटरड्रॉप नॉच
  • ओप्पो एफ15 का सिर्फ एक वेरिएंट हुआ है लॉन्च

Oppo F15 में है 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Oppo F15 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। अहम खासियतों की बात करें तो ओप्पो एफ15 चार रियर कैमरे, एमोलेड डिस्प्ले और वाटरड्ररॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन के साथ आता है। Oppo ने युवाओं को लुभाने के लिए इस फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस वीडियो ब्यूटिफिकेशन फीचर दिया है। इस Oppo स्मार्टफोन की बिल्ड पतली है। इसकी मोटाई 7.9 मिलीमीटर है। यह लेज़र लाइट रिफ्लेक्शन बैककवर से लैस है। Oppo F15 की अन्य खासियतों में इमेज स्टेबलाइज़ेशन, 8 जीबी रैम और डीसी डिमिंग 2.0 टेक्नोलॉजी शामिल हैं। स्मार्टफोन में गेम बूस्ट 2.0, गेमिंग वॉयस चार्जर और इन-गेमिंग नॉयज़ कैंसलिंग इफेक्ट्स जैसे गेमिंग फीचर्स पहले से मौज़ूद हैं। ओप्पो एफ15 इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
 

Oppo F15 price in India, launch offers

ओप्पो एफ15 को 19,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। स्मार्टफोन को लाइटनिंग ब्लैक और यूनीकॉर्न व्हाइट रंग में बेचा जाएगा। फोन Amazon.in, Flipkart और Oppo India ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए आज से उपलब्ध होगा। इसकी पहली सेल 24 जनवरी को आयोजित होगी।
Advertisement


Oppo F15 के लॉन्च ऑफर्स में वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट और एचडीएफसी बैंक के कार्ड के साथ 10 प्रतिशत कैशबैक की गारंटी है।
Advertisement
 

Oppo F15 specifications, features

डुअल-सिम Oppo F15 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6.1.2 पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। स्मार्टफोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट 3.0 दिया गया है। इसके बारे में 0.32 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा किया गया है।

फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 (MT6771V) प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Mali G72 MP3 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम मौज़ूद हैं। स्मार्टफोन चार रियर कैमरों से लैस है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ /1.79 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यह अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल के दो और सेंसर्स मौज़ूद हैं। एक पोर्ट्रेट शॉट के लिए है और दूसरा मोनोक्रोम शॉट के लिए।
Advertisement
 

Oppo F15 में सेल्फी के दीवानों के लिए 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फोन एआई वीडियो ब्यूटिफिकेशन, जेंडर और एज डिटेक्शन जैसे फीचर से लैस है। फोन नाइट पोर्ट्रेट मोड और बोकेह मोड के साथ आता है। इन फीचर्स के लिए 2 मेगापिक्सल के दोनों सेंसर्स इस्तेमाल होते हैं।

Oppo के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर, पैडोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement

Oppo F15 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 160.2x73.3x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Relatively slim and light
  • Lean software
  • Good battery life
  • Vivid display
  • Bad
  • Underwhelming performance for the price
  • Average camera quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  2. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  3. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  6. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  8. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  9. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  10. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.