Oppo F11 Pro Marvel's Avengers Limited Edition 26 अप्रैल को होगा भारत में लॉन्च

एवेंजर्स एंडगेम फिल्म की दीवानगी सिर चढ़कर बोल रही है। इसका फायदा उठाने के लिए Oppo ने Oppo F11 Pro Marvel's Avengers Limited Edition को लॉन्च करने की योजना बनाई।

Oppo F11 Pro Marvel's Avengers Limited Edition 26 अप्रैल को होगा भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • एवेंजर्स एंडगेम की दीवानगी को भुनाना चाहती है ओप्पो
  • Oppo F11 Pro Marvel's Avengers Limited Edition अमेज़न पर मिलेगा
  • F11 Pro के इस एडिशन के रियर पर सिमेट्रिकल हेक्सागॉनल पैटर्न होगा
विज्ञापन
एवेंजर्स एंडगेम फिल्म की दीवानगी सिर चढ़कर बोल रही है। इसका फायदा उठाने के लिए Oppo ने Oppo F11 Pro Marvel's Avengers Limited Edition को लॉन्च करने की योजना बनाई। पहले इसे मलेशिया में पेश किए जाने की खबर थी। अब इसे भारत भी लाया जाएगा। Avengers: Endgame के थीम पर बना यह फोन भारत में 26 अप्रैल को लॉन्च होगा। गौर करने वाली बात है कि इसी दिन मार्वल के एवेंजर्स एंडगेम रिलीज होने वाला है। हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon India पर मिलेगा। Oppo F11 Pro का यह नया स्पेशल एडिशन एक्सक्लूसिव कंटेंट जैसे कि वॉलपेपर और थीम के साथ आएगा। फिलहाल, कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

Oppo F11 Pro और Oppo F11 Pro Marvel's Avengers Limited Edition के बीच मुख्य अंतर डिज़ाइन व इनबिल्ट स्टोरेज का होगा। रेगुलर वर्ज़न 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जबकि एंडगेम थीम पर बने स्पेशल डिवाइस को 128 जीबी स्टोरेज के साथ लाया जाएगा। डिज़ाइन की बात करें तो ओप्पो एफ11 प्रो मार्वल्स एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन ग्लॉसी ब्लू फिनिश वाले ग्रेडिएंट डिज़ाइन के साथ आएगा। गौर करने वाली बात है कि पहले मलेशिया में Oppo F11 Pro Marvel's Avengers Limited Edition को लॉन्च करने की जानकारी सामने आई थी।

इस फोन के रियर पैनल पर सिमेट्रिकल हेक्सागॉनल पैटर्न होगा। यहीं पर एवेंजर्स का लोगो भी होगा। पावर बटन लाल रंग का होगा। Oppo F11 Pro Marvel's Avengers Limited Edition के रिटेल बॉक्स में कैप्टन अमेरिका से प्रेरित ब्लू रंग वाला प्रोटेक्टिव कवर होगा। इसमें कैरेक्टर का आइकॉनिक शील्ड होगा जो फोन के स्टेंड होल्डर का काम करेगा।

फोन के नए एडिशन में भी 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर की भी झलक देखने को मिली है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी है जो VOOC Flash Charge 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है और पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

पिछले महीने भारत में लॉन्च हुए Oppo F11 Pro और नए एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन के बीच अंतर यह है कि यह नया एडिशन 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। वहीं, भारतीय वेरिएंट को 64 जीबी स्टोरेज के साथ उतारा गया था। अन्य फीचर्स एक समान हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo F11 Pro
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा
  2. लीक हुआ 350 करोड़ रिकॉर्ड्स का डेटा, ID-पासवर्ड भी शामिल, कहीं इसमें आपका अकाउंट तो नहीं?
  3. Jio यूजर्स की मौज! इन 2 रिचार्ज प्लान में अब मिलेगा अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा
  4. WhatsApp पर अब दोनों कैमरों से बना सकेंगे वीडियो, साथ में रिकॉर्ड होगा आपका रिएक्शन
  5. Jio Happy New Year 2.0 ऑफर, मात्र ₹50 में 28 दिनों तक अनलिमिटेड 4G/5G इंटरनेट
  6. TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया
  7. ₹2,099 में स्पीकर, वायरलेस चार्जर और अलार्म क्लॉक एक साथ, Portronics का 4-in-1 गैजेट लॉन्च
  8. कार कंपनियां 1 दिसंबर से बढ़ा देंगी कीमत, खरीदने के लिए 5 दिन का समय
  9. Tata Cars Price Hike: दिसंबर से महंगी होंगी टाटा की कारें, EV भी होंगी महंगी, जानें नई कीमतें
  10. HONOR Magic9 Pro Max लॉन्च: एंड्रॉयड फोन से iOS में भी होगी फाइल ट्रांसफर, 200 मेगापिक्सल कैमरा, 8800mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »