Oppo Enco R3 ईयरबड्स 23 मई को होंगे लॉन्‍च! आएगा Pad Air 2 टैबलेट का नया वेरिएंट

Oppo Pad Air 2 के नए कलर ऑप्‍शन- ऑरोरा पर्पल को भी 23 मई को लॉन्‍च किया जा सकता है।

Oppo Enco R3 ईयरबड्स 23 मई को होंगे लॉन्‍च! आएगा Pad Air 2 टैबलेट का नया वेरिएंट

लॉन्च से पहले कंपनी Oppo Reno 12 के डिजाइन और कलर वेरिएंट्स भी रिवील कर चुकी है।

ख़ास बातें
  • ओपो का अगला प्रोडक्‍ट लॉन्‍च चीन में 23 मई को है
  • ओपो Reno 12 सीरीज को उस दिन पेश किया जाएगा
  • Oppo Enco R3 ईयरबड्स भी उसी दिन हो सकते हैं लॉन्‍च
विज्ञापन
Oppo की Reno 12 सीरीज चीन में 23 मई को लॉन्‍च होने वाली है। हाल में एक रिपोर्ट में हमने आपको बताया था कि कंपनी Reno 12 स्‍मार्टफोन्‍स के साथ ही Enco Air 4 Pro ईयरबड्स को पेश करेगी। अब कहा जा रहा है कि एक और TWS को उस दिन लॉन्‍च किया जा सकता है। गिजमोचाइना के अनुसार, यह Enco R3 होगा। उसी दिन Oppo Pad Air 2 के नए कलर ऑप्‍शन- ऑरोरा पर्पल को भी चीन में लाया जा सकता है। लॉन्च से पहले कंपनी Oppo Reno 12 के डिजाइन और कलर वेरिएंट्स भी रिवील कर चुकी है। 

सबसे पहले बात करते हैं Oppo Pad Air 2 की। कंपनी इसे ऑरोरा पर्पल कलर ऑप्‍शन में ला सकती है। यानी यह हल्‍के बैंगनी कलर में आएगा। Pad Air 2 को इससे पहले स्पेस ग्रे और स्ट्रीमर सिल्वर कलर ऑप्‍शन में पेश किया गया था। 

Oppo Pad Air 2 में 11.35 इंच एलसीडी पैनल है। यह 2.4K रेजॉलूशन के साथ 90Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। टैब में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर लगाया गया है। 8 हजार एमएएच की बैटरी उसमें है, जो 33 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैक और फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल के कैमरा दिए गए हैं। 

जिस Enco R3 ईयरबड्स को कंपनी 23 मई को लाने की तैयारी कर रही है। वह चाइना टेलिकॉम वेबसाइट पर स्‍पॉट हो चुका है। इसके बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं है। कहा जाता है कि यह एआई कॉल नॉइस कैंसिलेशन की सुविधा के साथ आएगा। 

इससे पहले, चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर ओपो ने अपकमिंग रेनो सीरीज के डिजाइन को रिवील किया था। Reno 12 सिल्वर कलर में दिखाई दिया था, जबकि Oppo Reno 12 Pro वॉयलेट कलर में दिखा। नए ओपो फोन में राउंडेड कॉर्नर हैं। रियर में कैमरा आइलैंड आयताकार शेप में है जो कि टॉप में लेफ्ट किनारे पर दिया गया है। कैमरा आइलैंड में तीन कैमरा मौजूद हैं जो वर्टीकल पोजीशन में हैं। साथ में LED फ्लैश मौजूद है। फिंगर प्रिंट स्कैनर डिस्प्ले में ही मिलने वाला है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले11.40 इंच
प्रोसेसरMediaTek Helio G99
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2408x1720 पिक्सल
रैम6 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 13
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता8000 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »