• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo A98 5G के रेंडर और स्पेसिफिकेशंस लीक, 64 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 695 के साथ देगा दस्तक!

Oppo A98 5G के रेंडर और स्पेसिफिकेशंस लीक, 64 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 695 के साथ देगा दस्तक!

Oppo A98 5G में 6.7 इंच की LTPS LCD डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है।

Oppo A98 5G के रेंडर और स्पेसिफिकेशंस लीक, 64 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 695 के साथ देगा दस्तक!

Photo Credit: Appuals.com

Oppo A98 5G में 6.7 इंच की LTPS LCD डिस्प्ले दी जाएगी।

ख़ास बातें
  • Oppo अपने नए स्मार्टफोन Oppo A98 5G पर काम कर रही है।
  • एक रिपोर्ट में Oppo A98 5G के रेंडर और स्पेसिफिकेशंस लीक किए हैं।
  • Oppo A98 5G ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एंड्रॉयड 13 पर काम करेगा।
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo अपने नए स्मार्टफोन Oppo A98 5G पर काम कर रही है। पिछले कुछ महीनों में Oppo A98 5G को लेकर काफी काफी लीक्स और अफवाहें सामने आ चुकी हैं। अब Oppo स्मार्टफोन के कथित रेंडर और स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन नजर आए हैं। यह एक सेंट्रली होल पंच कटआउट और 64 मेगापिक्सल के रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ नजर आया है। Oppo A98 5G में Snapdragon 695 SoC दिया जाएगा। यह 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज से लैस होगा। यह स्मार्टफोन 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। आइए Oppo A98 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।

टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने एपुअल्स की एक रिपोर्ट में Oppo A98 5G के रेंडर और स्पेसिफिकेशंस लीक किए हैं। रेंडर में स्मार्टफोन का फ्रंट डिजाइन दिखाया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए एक सेंट्रली होल-पंच कटआउट नजर आ रहा है। वहीं बाईं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं।

लीक के मुताबिक, Oppo A98 5G में 6.7 इंच की LTPS LCD डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz, आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और पिक्सल डेंसिटी 391ppi होगी। यह स्मार्टफोन ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एंड्रॉयड 13 पर काम करेगा। डिस्प्ले पांडा ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 695 5G SoC पर काम करेगा। स्टोरेज के लिए इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी जाएगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo A98 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और f/3.3 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। सेफ्टी के लिए IPX4 रेटिंग के साथ आने की उम्मीद है।

कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात की जाए तो Oppo के इस स्मार्टफोन में वाई फाई 5, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिल सकता है। Oppo A98 5G में 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 165.6mm, चौड़ाई 76.1mm, मोटाई 8.2mm और वजन 192 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  5. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  8. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  9. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »