• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo A1 5G Launched : 50MP कैमरा, 12GB RAM, 67W चार्जिंग के साथ ओपो का नया 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Oppo A1 5G Launched : 50MP कैमरा, 12GB RAM, 67W चार्जिंग के साथ ओपो का नया 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Oppo A1 5G : ‘ओपो A1 5G’ स्मार्टफोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से पावर्ड किया गया है। इसकी 5000 एमएएच की बैटरी 67W वायर्ड SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Oppo A1 5G Launched : 50MP कैमरा, 12GB RAM, 67W चार्जिंग के साथ ओपो का नया 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Photo Credit: Oppo

Oppo A1 5G : 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के सिंगल कॉन्‍फ‍िगरेशन में उपलब्ध Oppo A1 5G की कीमत 1999 युआन (लगभग 23,800 रुपये) है।

ख़ास बातें
  • Oppo A1 5G की कीमत 1999 युआन (लगभग 23,800 रुपये) है
  • यह फोन ‘ओपो’ की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है
  • Oppo A1 5G में 6.71 इंच का फुल HD+ LCD डिस्प्ले है
विज्ञापन
Oppo A1 5G स्‍मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह सिंगल स्टोरेज कॉन्‍फ‍िगरेशन में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस स्‍मार्टफोन को हाल ही में गीकबेंच समेत TENNA और चाइना टेलीकॉम जैसी सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया था। इसके बाद से ही फोन की लॉन्चिंग का अनुमान लगाया जा रहा था। ‘ओपो A1 5G' स्मार्टफोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से पावर्ड किया गया है। इसकी 5000 एमएएच की बैटरी 67W वायर्ड SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कहा जाता है कि कंपनी 300W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग सिस्टम पर भी काम कर रही है। इसे साल भर के अंदर लॉन्‍च किया जा सकता है। 
 

Oppo A1 5G की कीमत

12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के सिंगल कॉन्‍फ‍िगरेशन में उपलब्ध Oppo A1 5G की कीमत 1999 युआन (लगभग 23,800 रुपये) है। कंपनी ने अभी तक इस स्‍मार्टफोन के ग्‍लोबल या इंडियन वैरिएंट से जुड़ी जानकारी नहीं दी है। इस स्‍मार्टफोन को कैबेरिया ऑरेंज, ओशन ब्लू और सैंडस्टोन ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह फोन ‘ओपो' की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
 

Oppo A1 5G के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ आने वाले Oppo A1 5G में 6.71 इंच का फुल HD+ LCD डिस्प्ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। टच सैंपलिंग रेट 360Hz है।
जैसाकि हमने बताया, इस स्‍मार्टफोन को क्वालकॉम के ‘स्नैपड्रैगन 695' प्रोसेसर से पावर्ड किया गया है। रैम सपोर्ट 12GB का है और 256GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज से फोन को पैक किया गया है। Android 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलने वाले इस स्‍मार्टफोन में ColorOS 13 की लेयर है। 

Oppo A1 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है साथ में 2 मेगापिक्सल का एक और सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है। 5000 एमएएच की बैटरी से लैस Oppo A1 5G में 67W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। अन्‍य खूबियों की बात करें, तो साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक की खूबियां भी इस स्‍मार्टफोन में हैं। यह एक 5G स्‍मार्टफोन है, जिसका वजन 193 ग्राम तक है।
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.72 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »