Oppo A91 के स्पेसिफिकेशन लीक, तस्वीरें भी आईं सामने

Oppo A91 एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा और इसमें 8 जीबी रैम दिया जाएगा। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर और बेस फ्रिक्वेंसी 1.99 गीगाहर्ट्ज़ है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2019 13:15 IST
ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है ओप्पो ए91 में
  • Oppo A91 में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक होगा
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकता है Oppo का यह फोन

Oppo A91 का एक पोस्टर भी आया था सामने

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo के नए स्मार्टफोन Oppo A91 को गीकबेंच साइट पर PCM00 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। गीकबेंच लिस्टिंग से ओप्पो के इस फोन के अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। गौर करने वाली बात है कि ओप्पो ए91 को कुछ दिन पहले ही चीन के TENAA डेटाबेस पर लिस्ट किया गया था। इसके अलावा ओप्पो ए91 के रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) इंटरनेट पर लीक हुए हैं जिनसे फोन के डिज़ाइन का अनुमान लगाना संभव है। रेंडर्स में स्मार्टफोन ब्लू और ब्लैक रंग के साथ ग्रेडिएंट बैक के साथ नज़र आ रहा है। यह वाटरड्रॉप स्टाइल वाले डिस्प्ले नॉच से लैस है।

Geekbench वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, PCM00 मॉडल नंबर वाला Oppo फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा और इसमें 8 जीबी रैम दिया जाएगा। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर और बेस फ्रिक्वेंसी 1.99 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके अलावा फोन को सिंगल कोर टेस्ट में 1,479 और मल्टी-कोर टेस्ट में 5,733 प्वाइंट मिले हैं।
Advertisement

गीकबेंच लिस्टिंग में स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह Oppo A91 हैंडसेट है। इस फोन का कथित पोस्टर भी सामने आया था। लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी टेक्नोलॉजी ब्लॉग Nashville Chatter द्वारा दी गई। गैजेट्स 360 स्वत्रंत तौर पर गीकबेंच साइट पर इस फोन की लिस्टिंग को वैरिफाई करने में सफल रहा है।  

गीकबेंच लिस्टिंग के अलावा चीन की सीना वेबसाइट पर ओप्पो ए91 के कुछ कथित रेंडर्स भी लीक किए गए हैं। रेंडर्स में फोन ग्रेडिएंट बैक डिज़ाइन के साथ नज़र आ रहा है। प्रतीत होता है कि फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक होगा। इसके अलावा Oppo अपने इस फोन में चार रियर कैमरे देगी और यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा।
Advertisement

रेंडर्स में नज़र आ रहा है Oppo फोन 7.9 मिलीमीटर मोटा है और वज़न 172 ग्राम है। इसके अतिरिक्त ओप्पो ए91 में 6.4 इंच का एमोलेड डिस्प्ले और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच है।
Advertisement
 

Oppo A91 specifications (expected)

बीते महीने PCM00 मॉडल नंबर के साथ एक ओप्पो स्मार्टफोन को TENAA पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग से पता चला कि ओप्पो ए91 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले होगा। हैंडसेट को 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 3,935 एमएएच बैटरी के साथ लिस्ट किया गया है।

टीना लिस्टिंग में पिछले हिस्से पर चार रियर कैमरे होने का भी ज़िक्र है। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा। इसके अलावा हैंडसेट 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर्स के साथ आएगा।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि ओप्पो ने अभी तक ओप्पो ए91 के बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A91 specifications, Oppo A91, Oppo PCM00, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.