Oppo A9 हुआ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo A9 Launched: ओप्पो ए9 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ओप्पो ब्रांड के इस हैंडसेट की खासियतों, कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानें।

Oppo A9 हुआ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo A9 हुआ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

ख़ास बातें
  • Oppo A9 में जान फूंकने के लिए 4,020 एमएएच की बैटरी है
  • मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर से लैस है ओप्पो ए9
  • डुअल रियर कैमरा सेटअप है ओप्पो ए9 में
विज्ञापन
Oppo A9 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ओप्पो ए9 की अहम खासियतों की बात करें तो यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप और फुल-एचडी+ डिस्प्ले से लैस है। ओप्पो ए9 भारत में 20 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ओप्पो ए9 के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर और 128 जीबी स्टोरेज शामिल है। ओप्पो ए9 स्मार्टफोन कलरओएस 6 पर चलता है जो अल्ट्रा नाइट मोड और डेज़ल कलर मोड जैसे फीचर्स के साथ आता है।
 

Oppo A9 की भारत में कीमत

भारतीय मार्केट में ओप्पो ए9 के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,490 रुपये तय की गई है। ओप्पो ए9 स्मार्टफोन की बिक्री 20 जुलाई से होगी, हैंडसेट को ऑनलाइन और ऑफलाइन बेचा जाएगा। इस प्राइस सेगमेंट में ओप्पो ए9 मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी एम30, हॉनर 10 लाइट, Realme 3 Pro और Redmi Note 7 Pro से मुकाबला करेगा।

हालांकि, रियलमी 3 प्रो और रेडमी नोट 7 प्रो में ओप्पो ए9 की तुलना में बेहतर स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। इस वज़ह से यह ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। ओप्पो ए9 को सबसे पहले इस साल के शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। चीनी मार्केट में फोन का दाम 1,799 चीनी युआन (लगभग 18,000 रुपये) है।
 

Oppo A9 specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला ओप्पो ए9 एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है। फोन में 6.53 इंच का (1080x2340 पिक्सल) फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। यह 90.7 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है। लिस्टिंग में 128 जीबी स्टोरेज का ज़िक्र है।

ओप्पो ए9 डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। पिछले हिस्से पर एलईडी फ्लैश के साथ अपर्चर एफ/1.8 वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

ओप्पो ए9 में फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी स्टोरेज है। ओप्पो ए9 की बैटरी 4,020 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में  4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी के साथ ओटीजी सपोर्ट शामिल है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 162x76.1x8.3 मिलीमीटर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp display
  • Very good battery life
  • कमियां
  • Micro-USB port
  • Spammy bloatware preinstalled
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी70
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  4. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  6. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  7. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »