Oppo A83 भारत में लॉन्च, फेस अनलॉक फीचर से लैस है यह फोन

Oppo ने पतले किनारे वाले डिस्प्ले से लैस नया स्मार्टफोन ओप्पो ए83 भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 13,990 रुपये रखी है। Oppo A83 की बिक्री भारत में 20 जनवरी से शुरू होगी। इसे अमेजन और फ्लिपकार्ट के अलावा ओप्पो के ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

Oppo A83 भारत में लॉन्च, फेस अनलॉक फीचर से लैस है यह फोन
ख़ास बातें
  • Oppo A83 की बिक्री भारत में 20 जनवरी से शुरू होगी
  • फोन में 5.7 इंच फुल एचडी+ (1440x720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है
  • ओप्पो ए83 में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
विज्ञापन
Oppo ने पतले किनारे वाले डिस्प्ले से लैस नया स्मार्टफोन ओप्पो ए83 भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 13,990 रुपये रखी है। Oppo A83 की बिक्री भारत में 20 जनवरी से शुरू होगी। इसे अमेजन और फ्लिपकार्ट के अलावा ओप्पो के ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। ओप्पो का यह बहुप्रतीक्षित फोन शैंपेन गोल्ड गोल्ड और ब्लैक रंग के विकल्प के साथ आया है। पतले बेजल वाले डिस्प्ले के ट्रेंड पर आगे बढ़ते हुए ओप्पो ने इस स्मार्टफोन में 5.7 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया है, जो 1440x720 पिक्सल स्क्रीन रिजॉल्यूशन से लैस है। कंपनी का कहना है कि यह ओप्पो की ए सीरीज का इकलौता स्मार्टफोन है, जिसमें सेल्फी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

बता दें कि ओप्पो ए83 को बीते साल दिसंबर में चीनी मार्केट में 1,399 चीनी युआन (करीब 13,600 रुपये) में लॉन्च किया था। कंपनी के घरेलू मार्केट में यह फोन शैंपेन गोल्ड और ब्लैक रंग में बिकता है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, ओप्पो ए83 में 5.7 इंच एचडी+ (720 ×1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में 2.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इस स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है। 3 जीबी रैम आपको अपने मनपसंद गेम खेलने में सपोर्ट करेगा। स्टोरेज को 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो ओप्पो ए83 में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। कंपनी का दावा है कि सेल्फी के अनुभव को पहले से ज्यादा बेहतर बनाने की सफल कोशिश की गई है। यह स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा एआई ब्यूटी टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है, जिसके जरिए यह फेस अनलॉक फ़ीचर के तौर पर भी काम करेगा। कंपनी का दावा है कि फेस अनलॉक फ़ीचर 0.18 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर देगा।

ओप्पो ए83 एंड्रॉयड 7.1 नूगा आधारित कलरओएस 3.2 पर चलता है। फोन का डाइमेंशन 150.5 × 73.1 × 7.7 मिलीमीटर और वज़न 143 ग्राम है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3180 एमएएच बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।

अपडेटः पहले इस लेख में 4 जीबी रैम दिए जाने का ज़िक्र था। अब कंपनी ने साफ किया है कि भारत में 3 जीबी रैम वाला ओप्पो ए83 लॉन्च हुआ है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent overall performance
  • Good battery life
  • Slim and light
  • कमियां
  • No fingerprint reader
  • Slightly rough around the edges
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737टी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3180 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A83 Launch, Oppo A83 Price, Oppo A83 Specifications
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  6. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  7. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  8. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  9. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  10. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »