Oppo A8 जल्द होगा लॉन्च, Oppo A91 और Oppo Reno 3 के भी स्पेसिफिकेशन लीक

Oppo A8 फोन एंड्रॉयड पाई पर चलेगा और इसमें 6.5 इंच की एचडी+ (720x1600 पिक्सल) टीएफटी स्क्रीन होगी। फोन को एक पोस्टर पर नए Oppo A91, Oppo Reno 3 और Oppo Reno 3 Pro 5G के साथ लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2019 13:17 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो ए91 होगा 48 मेगापिक्सल कैमरे से लैस
  • Oppo A8 को साल के अंत तक का लॉन्च किए जाने की उम्मीद
  • ओप्पो ए8 के प्रोसेसर के बारे में नहीं मिली पूरी जानकारी
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo के नए स्मार्टफोन Oppo A8 को चीनी रेगुलेटर साइट TENAA वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन का एक कथित पोस्टर पर भी इंटरनेट पर सार्वजनिक किया गया है जिससे इसके डिज़ाइन और अन्य पहलुओं की जानकारी मिली है। टीना लिस्टिंग से पता चला है कि ओप्पो ए7 के इस अपग्रेड में कम से कम कैमरा सेटअप बेहतर होना तय है। याद रहे कि Oppo A7 को बीते साल नवंबर में लॉन्च किया गया था। ऐसे में ओप्पो ए8 को इस साल के अंत तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। फोन को एक पोस्टर पर नए Oppo A91, Oppo Reno 3 और Oppo Reno 3 Pro 5G के साथ लिस्ट किया गया है।

TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, PDBM00 मॉडल नंबर के साथ एक ओप्पो फोन को सर्टिफिकेशन मिला है। माना जा रहा है कि यह हैंडसेट ओप्पो ए8 है। लिस्टिंग से पता चला है कि यह फोन एंड्रॉयड पाई पर चलेगा और इसमें 6.5 इंच की एचडी+ (720x1600 पिक्सल) टीएफटी स्क्रीन होगी। फोन में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी और 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट होगा।

लिस्टिंग की मानें तो Oppo A8 तीन रियर कैमरे वाला हैंडसेट होगा। 12 मेगापिक्सल सेंसर, 8 मेगापिक्सल सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेंसर इस कैमरा सेटअप का हिस्सा होगा। फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। फोन माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ आएगा। हैंडसेट का डाइमेंशन 163.9x75.5x8.3 मिलीमीटर होगा और वज़न 180 ग्राम। ओप्पो ए8 को 4,230 एमएएच की बैटरी के साथ लिस्ट किया गया है। यह ब्लैक, व्हाइट, ग्रीन और लाल रंग में होगा।

टीना लिस्टिंग में इस्तेमाल की गई तस्वीर में वाटरड्रॉप नॉच नज़र आ रहा है। पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप वर्टिकल पोजीशन में है। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। पावर बटन दायें किनारे पर मौज़ूद है। वहीं, वॉल्यूम बटन बायीं तरफ हैं। याद रहे कि ओप्पो ए7 को बीते साल नवंबर में डुअल रियर कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा गया था।
Advertisement

वीबो पर लीक हुए पोस्टर से भी इन्हीं स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन की पुष्टि हुई है। फोन रेड, ब्लैक और व्हाइट रंग में नज़र आ रहा है। पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप साफ नज़र आ रहा है। लीक से पता चला है कि ओप्पो ए8 में 6.5 इंच का डिस्प्ले, 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 4,230 एमएएच की बैटरी होगी।
Advertisement

पोस्टर में तीन और फोन का ज़िक्र है। यहां पर ओप्पो ए91 स्मार्टफोन मौज़ूद है। यह वाटरड्रॉप नॉच, क्वाड कैमरा सेटअप और रेड, ब्लैक, व्हाइट रंग में लिस्ट है। दावा किया गया है कि यह फोन 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे, 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

जल्द ही लॉन्च होने वाले Oppo Reno 3 और Oppo Reno 3 Pro 5G स्मार्टफोन भी पोस्टर पर लिस्ट किए गए हैं। ओप्पो रेनो 3 में वाटरड्रॉप नॉच, क्वाड कैमरा सेटअप, 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5जी सपोर्ट होगा। दूसरी तरफ, Oppo Reno 3 Pro 5G हैंडसेट होल-पंच डिस्प्ले, क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आएगा। फोन को 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, 7.7 मिलमीटर मोटाई और 5 सपोर्ट के साथ लिस्ट किया गया है दोनों फोन को 26 दिसंबर को लॉन्च किया जाना है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  4. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  6. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  7. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  8. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  9. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.