5000mAh के साथ Oppo A74 5G भारत में अप्रैल के अंत तक में होगा लॉन्च!

Oppo A74 5G फोन का भारतीय वेरिएंट एंड्रॉयड 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर चलेगा। इसमें 90 हर्ट्ज़ फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 5जी प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज दी जाएगी।

5000mAh के साथ Oppo A74 5G भारत में अप्रैल के अंत तक में होगा लॉन्च!

फोन में मौजूद होगा 48 मेगापिक्सल का कैमरा

ख़ास बातें
  • Oppo A74 5G को दक्षिणपूर्वी एशियाई देशों में किया जा चुका है लॉन्च
  • ओप्पो ए74 5जी भारतीय वेरिएंट होगा थोड़ा अलग
  • फोन में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Oppo A74 5G स्मार्टफोन को पिछले ही दिनों कुछ एशियन मार्केट में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब लेटेस्ट लीक के मुताबिक यह फोन जल्द ही भारतीय मार्केट में भी दस्तक देने वाला है। लीक के अनुसार ओप्पो ए74 5जी फोन भारत अप्रैल के अंत तक लॉन्च हो जाएगा। यही नहीं, टिप्सटर ने फोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी ऑनलाइन लीक की है, जो कि एशियन मार्केट में लॉन्च हुए 5जी वेरिएंट से थोड़े अलग हैं। इसके अलावा, टिप्सटर ने यह भी जानकारी दी कि कंपनी जल्द ही भारत में ओप्पो ए सीरीज़ के 5जी स्मार्टफोन्स को ऑफलाइन मार्केट में लॉन्च करने वाली है, जिनकी कीमत 20,000 रुपये से कम होगी।

टिप्सटर अभिषेक यादव ने सोर्स का हवाला देते हुए ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी कि Oppo A72 5G अप्रैल के अंत तक भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, भारत में लॉन्च होने वाले वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन मौजूदा ओप्पो ए72 5जी फोन के वेरिएंट से थोड़े अलग होने वाले है। टिप्सटर ने भारतीय ओप्पो ए74 5जी के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी ट्विटर के माध्यम से सार्वजनिक भी की है। जिसके मुताबिक फोन में ओप्पो ए74 5जी फोन का भारतीय वेरिएंट एंड्रॉयड 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर चलेगा। इसमें 90 हर्ट्ज़ फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 5जी प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज दी जाएगी।
 

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 2 मेगापिक्सल तीसरा सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

फोन की बैटरी 5000mAh की होगी, जिसके साथ 18 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा फोन 8.4mm मोटा और 188 ग्राम भारी होगा।
 

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Built well
  • Sharp 90Hz display
  • Decent all-round performance
  • Great battery life
  • कमियां
  • Relatively slow charging
  • No ultra-wide camera
  • Underwhelming camera performance
  • Spammy preinstalled software
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  3. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  4. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  5. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  6. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  7. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  8. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  9. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  10. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »