5,000mAh बैटरी के साथ Oppo A74 और Oppo A74 5G लॉन्च, जानें कीमत

Oppo A74 5G फोन थाईलैंड में Shopee और Lazada वेबसाइट पर लिस्ट है, जहां इसकी कीमत THB 8,999 (लगभग 21,000 रुपये) है। फोन में खरीद के लिए दो कलर ऑप्शन मिलेंगे, वो है फ्लूइड ब्लैक और स्पेस सिल्वर।

5,000mAh बैटरी के साथ Oppo A74 और Oppo A74 5G लॉन्च, जानें कीमत

दोनों फोन मे मौजूद है 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

ख़ास बातें
  • Oppo A74 में मौजूद है 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • Oppo A74 5G में मौजूद है 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • दोनों फोन में मिलेगा 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज
विज्ञापन
Oppo A74 और Oppo A74 5G स्मार्टफोन्स को गुपचुप तरीके से कुछ क्षेत्रों में लॉन्च कर दिया गया है। ओप्पो ए74 फोन का 4जी वेरिएंट कंपनी की Cambodia वेबसाइट पर लिस्ट है, जबकि 5जी वेरिएंट थाईलैंड के कुछ ई-रिटेलर्स वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। ओप्पो ए74 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है, जबकि 5जी वेरिएंट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है। 4जी वेरिएंट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि 5जी वेरिएंट में आपको क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।
 

Oppo A74, Oppo A74 5G price, availability

Oppo A74 4G स्मार्टफोन को आधिकारिक Oppo Cambodia वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, लेकिन फिलहाल इसकी कीमत सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, फिलिपींस के Shopee लिस्टिंग में यह फोन PHP 11,999 (लगभग 18,000 रुपये) के साथ लिस्ट है, जो कि फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। फोन की प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है, जिसमें आपको मिड-नाइट ब्लू और प्रिज़्म ब्लैक कलर ऑप्शन मिलेगा। वहीं, वेबसाइट के माध्यम से फोन की शिपिंग 7 दिन के अंदर शुरू कर दी जाएगी।

Oppo A74 5G फोन थाईलैंड में Shopee और Lazada वेबसाइट पर लिस्ट है, जहां इसकी कीमत THB 8,999 (लगभग 21,000 रुपये) है। फोन में खरीद के लिए दो कलर ऑप्शन मिलेंगे, वो है फ्लूइड ब्लैक और स्पेस सिल्वर। आपको बता दें, ऊपर बताई गई कीमत 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की है। ओप्पो ए74 5जी फोन खरीद के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

फिलहाल, कंपनी ने ओप्पो ए74 की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
 

Oppo A74, Oppo A74 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो)डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो ए74 फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर चलता है और इसमें 6.43-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 92 प्रतिशत डीसीआई-पी3 और 100 प्रतिशत sRGB कवरेज, 409पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस मौजूद है। ओप्पो ए74 5जी फोन में थोड़ा बड़ा 6.5-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। 4जी वेरिएंट स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है, वहीं 5जी मॉडल स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 6 जीबी LPDDR4X रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसके साथ माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट भी मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए 4जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें एफ/1.7 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर शामिल है। वहीं, 5जी फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसके साथ आपको एक 8 मेगापिक्सल का अतिरिक्त कैमरा मिलेगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो इनमें डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। ऑनबोर्ड सेंसर में जियोमैग्नेटिक सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप और पेडोमीटर शामिल हैं। दोनों ही ओप्पो ए74 फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, हालांकि 4जी वेरिएंट 33 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आता है और 5जी वेरिएंट 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। 4जी फोन का डायमेंशन 160.3x73.8x7.95mm और भार 175 ग्राम है, वहीं 5जी वेरिएंट का डायमेंशन 162.9x74.7x8.4mm है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Built well
  • Sharp 90Hz display
  • Decent all-round performance
  • Great battery life
  • कमियां
  • Relatively slow charging
  • No ultra-wide camera
  • Underwhelming camera performance
  • Spammy preinstalled software
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300e में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 3C पर हुई लिस्टिंग
  2. मोबाइल ऐप से बंद हुए बैटरी रिक्शा, अब Google और Apple को हटानी होंगी ऐसी ऐप्स
  3. ई-रिक्शा के बाद अब ATM हो रहे हैं बंद? मोबाइल ऐप से कंट्रोल करने का वीडियो वायरल
  4. Nothing Phone 4b Launched in India: 6,000mAh बैटरी, Glyph डिजाइन और 256GB तक स्टोरेज के साथ आया फोन
  5. महंगी होने के बाद भी नहीं रुकी MG की इस EV की डिमांड, 75,000 यूनिट्स बिक गईं!
  6. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 7s Gen 4 हो सकता है चिपसेट
  7. Samsung Galaxy A08, Galaxy F08 और Galaxy M08 आए BIS डेटाबेस पर नजर, जल्द होंगे भारत में लॉन्च
  8. ₹75 हजार से कम में 150Km रेंज! भारत में लॉन्च हुए Komaki MG Pro V और Pro+ इलेक्ट्रिक स्कूटर
  9. 50MP कैमरा वाला Poco M8 5G हुआ Flipkart Goat Sale में ₹1000 सस्ता, देखें डील
  10. क्या गाय का गोबर चलाएगा AI? डेटा सेंटर के लिए बिजली बनाने का नया तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »