Oppo A7 की कीमत लॉन्च से पहले लीक

Oppo अपनी ए सीरीज का विस्तार करते हुए जल्द एक नया हैंडसेट Oppo A7 को लॉन्च कर सकती है। ओप्पो ब्रांड का यह स्मार्टफोन 22 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है।

Oppo A7 की कीमत लॉन्च से पहले लीक

Photo Credit: AndroidPure/ SlashLeaks

ख़ास बातें
  • Realme 2 Pro की तरह ओप्पो ए7 में हो सकता है वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच
  • 22 नवंबर को चीन में लॉन्च हो सकता है Oppo A7
  • डैजलिंग गोल्ड, ग्लेज़िग ब्लू और रोज़ पिंक रंग में हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Oppo अपनी ए सीरीज का विस्तार करते हुए जल्द एक नया हैंडसेट Oppo A7 को लॉन्च कर सकती है। पिछले महीने ओप्पो ए7 की स्पेसिफिकेशन शीट सामने आई थी। Oppo A7 स्पेसिफिकेशन कंपनी के सब ब्रांड रियलमी के Realme 2 स्मार्टफोन से मिलते जुलते हैं। Oppo A7x की तुलना में ओप्पो ब्रांड का आगामी स्मार्टफोन थोड़ा सस्ता होगा। ओप्पो ए7 में Realme 2 Pro की तरह ही वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच और फोन में जान फूंकने के लिए बड़ी बैटरी हो सकती है।

याद करा दें कि नवंबर माह के शुरुआत में लीक रेंडर से Oppo A7 के डिजाइन का भी पता चला था। SlashLeaks पर पोस्ट हुए तस्वीर को सबसे पहले एंड्रॉयडप्योर ने स्पॉट किया था। उम्मीद है कि Oppo ब्रांड का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 पर आधारित कलरओएस 5.2 स्किन पर चलेगा। लीक रेंडर के मुताबिक, Oppo A7 में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर हो सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
 

Oppo A7 की संभावित कीमत

ओप्पो 22 नवंबर को Oppo A7 स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है। यह हैंडसेट डैजलिंग गोल्ड, ग्लेज़िग ब्लू और रोज़ पिंक रंग में लॉन्च किया जा सकता है।  जीएसएम ऐरीना ने यह दावा MrGizmo की रिपोर्ट के आधार पर किया है। लेकिन जब हमने तारीख की प्रामाणिकता के लिए लिंक पर क्लिक किया तो लिंक नहीं खुला। बता दें कि ओप्पो की तरफ से अभी Oppo A7 की लॉन्च तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo A7 का दाम 1,599 चीनी युआन (लगभग 16,610 रुपये) हो सकती है।

रेंडर पर नजर डालें तो Oppo A7 स्मार्टफोन में 6.2 इंच डिस्प्ले के साथ वॉटरड्रॉप नॉच हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्क्रीन 720 पी रिजॉल्यूशन सपोर्ट के साथ आएगी। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर स्पेसिफिकेशन सही निकलते हैं तो Oppo ब्रांड का यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट से लैस हो सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,230 एमएएच बैटरी के साथ आ सकी है। फोन में वूक क्विक चार्जिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo A7, Oppo A7 launch, Oppo A7 expected price, Oppo, Realme
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »