Oppo A7 की तस्वीरें लीक, वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच और 4,230 एमएएच बैटरी का खुलासा

Oppo जल्द ए सीरीज का विस्तार करते हुए चीन में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A7 को लॉन्च करने वाली है। आधिकारिक लॉन्च से पहले इंटरनेट पर Oppo A7 से संबंंधित कई अहम बातें सामने आई हैं।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 15 नवंबर 2018 15:39 IST
ख़ास बातें
  • Realme 2 का री-ब्रांडेड वेरिएंट हो सकता है Oppo A7
  • ग्लैरिंग गोल्ड और ग्लेज़ ब्लू वेरिएंट में हो सकता है लॉन्च
  • 13 नवंबर को चीन में लॉन्च हो सकता है Oppo A7

Photo Credit: AndroidPure/ SlashLeaks

Oppo जल्द ए सीरीज का विस्तार करते हुए चीन में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A7 को लॉन्च करने वाली है। आधिकारिक लॉन्च से पहले इंटरनेट पर ओप्पो ए7 की तस्वीरें लीक हो गई है। लीक रेंडर से Oppo A7 के डिजाइन का पता चलता है। ओप्पो ए7 में Realme 2 Pro की तरह ही वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच और फोन में जान फूंकने के लिए बड़ी बैटरी हो सकती है। Oppo ब्रांड का यह स्मार्टफोन दो रंग में लॉन्च किया जा सकता है। Oppo A7 देखने में Realme 2 का री-ब्रांड वर्जन लग रहा है। हालांकि, ए7 में रियलमी 2 की तुलना में बेहतर सेल्फी कैमरा मौजूद है।

SlashLeaks पर पोस्ट हुए तस्वीर को सबसे पहले एंड्रॉयडप्योर ने स्पॉट किया था। तस्वीर को देखने से पता चलता है कि ओप्पो ए7 ग्लैरिंग गोल्ड और ग्लेज़ ब्लू रंग में आ सकता है। लीक रेंडर के मुताबिक, Oppo A7 में 4,230 एमएएच की बैटरी होगी। इससे पहले भी कई बार ए7 से संबंधित लीक रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। स्लैशलीक के मुताबिक, ए7 में 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 506 जीपीयू का इस्तेमाल किया जा सकता है। Oppo ब्रांड का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 पर आधारित कलरओएस 5.2 स्किन पर चलता है।

अब बात कैमरा सेटअप की। फोटोग्राफी के लिए Oppo A7 में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर हो सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी की स्टोरेज के साथ 3 जीबी/4 जीबी रैम मिलेगी। ओप्पो ए7 और Realme 2 में मुख्य अंतर सेल्फी कैमरा सेंसर का है। याद करा दें कि रियलमी 2 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा था। एक अन्य लीक रिपोर्ट के मुताबिक, ओप्पो ए7 को 13 नवंबर को लॉन्च किया जाना है। हैंडसेट की शुरुआती कीमत 1,599 चीनी युआन (लगभग 16,900 रुपये) है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo A7, Oppo A7 Specifications, Oppo A7 Price, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Goat Sale में Samsung Galaxy A36 5G पर मिल रहा ₹7,000 से ज्यादा डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A27 5G की भारत में सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए ₹3 हजार का डिस्काउंट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में बढ़ सकती है Tesla की सेल्स, Model Y L के लिए मजबूत डिमांड
  2. Moto G77 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  3. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  4. क्या और महंगे होंगे मोबाइल-लैपटॉप? Samsung समेत कंपनियां बढ़ाएंगी RAM की कीमत
  5. Motorola Edge 70 Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  6. Samsung Galaxy A27 5G की भारत में सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए ₹3 हजार का डिस्काउंट!
  7. iQOO Z11 Lite का टीजर जारी, जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Vivo X300e में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 3C पर हुई लिस्टिंग
  9. मोबाइल ऐप से बंद हुए बैटरी रिक्शा, अब Google और Apple को हटानी होंगी ऐसी ऐप्स
  10. ई-रिक्शा के बाद अब ATM हो रहे हैं बंद? मोबाइल ऐप से कंट्रोल करने का वीडियो वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.