8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ आएगा ओपो का ‘सस्‍ता’ फोन Oppo A60! जानें डिटेल

Oppo A60 : नया ओपो फोन बजट डिवाइस तलाश रहे यूजर्स को टार्गेट कर सकता है।

8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ आएगा ओपो का ‘सस्‍ता’ फोन Oppo A60! जानें डिटेल

फोन का डिस्‍प्‍ले मोटे बेजल्‍स वाला होगा और फ्रंट कैमरा के चारों ओर वॉटर ड्रॉप नॉच दिया जाएगा।

ख़ास बातें
  • Oppo A60 स्‍मार्टफोन जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च
  • स्‍नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर होगा इस डिवाइस में
  • यह एक 4जी स्‍मार्टफोन हो सकता है
विज्ञापन
Oppo A60 स्‍मार्टफोन को जल्‍द लॉन्‍च किया जा सकता है। यह डिवाइस गूगल प्‍ले कंसोल डेटाबेस पर दिखी है। इससे फोन के प्रोसेसर, मेमरी डिटेल का पता चला है। एक रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्‍ले कंसोल पर नए ओपो फोन के प्रोसेसर का मॉडल नंबर QTI SM6225 है, जोकि स्‍नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर है। यह एक 4G प्रोसेसर होगा। ऐसा हुआ तो नया ओपो फोन बजट डिवाइस तलाश रहे यूजर्स को टार्गेट कर सकता है। कहा जाता है कि Oppo A60 में 8जीबी रैम दी जाएगी। यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलेगा, जिस पर ColorOS 14 की लेयर है। बेहतर ग्राफ‍िक्‍स के लिए इस फोन को एड्र‍िनो 610 जीपीयू से लैस किया जा सकता है।  

जैसाकि हमने बताया यह एक एंट्री लेवल डिवाइस होगी, क्‍योंकि फोन में एचडी प्‍लस रेजॉलूशन मिलने की उम्‍मीद है। फोन का डिस्‍प्‍ले मोटे बेजल्‍स वाला होगा और फ्रंट कैमरा के चारों ओर वॉटर ड्रॉप नॉच दिया जाएगा। रिपोर्टों में यह भी दावा है कि Oppo A60 में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। फ्रंट कैमरा 8एमपी का होगा। 

यह पहली बार नहीं है जब Oppo A60 किसी सर्टिफ‍िकेशन प्‍लेटफॉर्म पर दिखाई दिया हो। थाइलैंड के NBTC, इंडोनेश‍िया के SDPPI और TKDN समेत यूएई की TDRA सर्टिफ‍िकेशन साइट पर भी यह फोन मौजूदगी दर्ज करा चुका है। हालांकि जब तक डिवाइस लॉन्‍च नहीं हो जाती इसके स्‍पेक्‍स पर सिर्फ कयास लगाए जा सकते हैं। 

कंपनी Oppo K12 नाम से भी नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने जा रही है। उसे Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर से पैक किया जा सकता है। चीनी टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन का कहना है कि Oppo K12 हाल में लॉन्‍च किए गए OnePlus Nord CE 4 का रीब्रैंडेड वर्जन हो सकता है और 12 जीबी तक रैम सपोर्ट के साथ आ सकता है। यह एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा, जिस पर ColorOS 14 की लेयर होगी। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  2. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  3. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  6. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  7. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  8. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  9. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  10. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »