8GB रैम के साथ Oppo A53s 5G फोन आज होगा भारत में लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत

Oppo A53s 5G स्मार्टफोन की कीमत 15,000 रुपये से कम होगी, जिसकी सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart के माध्यम से शुरू होगी।

8GB रैम के साथ Oppo A53s 5G फोन आज होगा भारत में लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत

फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया जाएगा

ख़ास बातें
  • Oppo A53s 5G में मिल सकती है 128 जीबी स्टोरेज
  • ओप्पो ए53एस 5जी की सेल Flipkart पर होगी आयोजित
  • फोन में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Oppo A53s 5G स्मार्टफोन की सेल आज शुरू होगी। Oppo ने फिलहाल इस स्मार्टफोन से संबंधित ज्यादा जानकारियां साझा नहीं की है, लेकिन इस फोन में क्या कुछ स्पेसिफिकेशन्स होंगे और इसकी कीमत क्या होगा इसकी जानकारी ऑनलाइन लीक के माध्यम से सामने आ चुकी है। लेटेस्ट टीज़र की मानें, तो ओप्पो ए53एस 5जी फोन में MTK700 उर्फ मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर दिया जाएगा और इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम होगी। इस फोन को लेकर कहा गया है कि इसमें बड़ी मैमोरी, हाई स्पीड दी जाएगी, जो कि इसकी स्टोरेज व रैम क्षमता की ओर इशारा देता है। इसके अलावा, इस फोन की असल कीमत व स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा आज दोपहर 12 बजे कर दिया जाएगा।
 

Oppo A53s 5G price in India (expected), availability

Oppo A53s 5G स्मार्टफोन की कीमत 15,000 रुपये से कम होगी, जब इसे आज आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया जाएगा, तब इसकी सेल दोपहर 12 बजे Flipkart के माध्यम से शुरू होगी। कीमत के लिहाज़ से यह किफायती 5जी कनेक्टिविटी का स्मार्टफोन होगा। फिलहाल, इस फोन को टीज़र्स में बैक ग्रेडिएंट ब्लू फिनिश के साथ देखा जा चुका है, लेकिन माना जा सकता है कि इस फोन में और भी कई कलर ऑप्शन पेश किए जाएंगे।
 

Oppo A53s 5G specifications

ओप्पो ए53एस 5जी मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी। यह जानकारी Flipkart वेबसाइट के जरिए सामने आई है। इसमें ‘RAM Expansion' नामक फीचर भी दिया जा सकता है, इस फीचर से जुड़़ी अधिक जानकारी लॉन्च के वक्स सार्वजनिक की जाएगी। फोटोग्राफी के लिए ओप्पो ए53एस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जो कि आयतकार मॉड्यूल में स्थित होंगे। लेकिन फिलहाल फोन के अन्य सेंसर से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया जाएगा। इसके अलावा, इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

इसके अलावा, ओप्पो ए53एस 5जी फोन की अतिरिक्त जानकारियां फिलहाल सामने नहीं आई है। यह स्मार्टफोन Oppo A53 5G का एक अलग वर्ज़न हो सकता है, जो कि पिछले साल दिसबंर महीने में चीन में लॉन्च हुआ था। ओप्पो ए53 5जी फोन में अलग डिज़ाइन व ट्रिपल रियर कैमरा के लिए अलग लेआउट दिया गया था। इसके अलावा, इस फोन में सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट स्थित था।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 700
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4040 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  2. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  3. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  4. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  5. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  6. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  7. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  8. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  10. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »