• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मिलिट्री ग्रेड मजबूती वाला Oppo A3x भारत में 5100mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, कीमत 8,999 रुपये से शुरू

मिलिट्री-ग्रेड मजबूती वाला Oppo A3x भारत में 5100mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, कीमत 8,999 रुपये से शुरू

Oppo A3x 4G को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB + 64GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है।

मिलिट्री-ग्रेड मजबूती वाला Oppo A3x भारत में 5100mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, कीमत 8,999 रुपये से शुरू

Photo Credit: Oppo

ख़ास बातें
  • Oppo A3x 4G को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है
  • इसके 4GB + 64GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है
  • 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया है
विज्ञापन
Oppo A3x के 4G वेरिएंट को शुक्रवार को भारत में लॉन्च किया गया। स्मार्टफोन 4GB रैम और दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। कंपनी का कहना है कि घूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए इसे IP54 रेटिंग मिली है। फो में 1,000 nits की पीक ब्राइटनेस लेवल वाला HD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन को Snapdragon 6s चिपसेट पावर देता है और यह 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,100mAh बैटरी से लैस आता है। Oppo ने इस साल अगस्त में Oppo A3X 5G को लॉन्च किया था।
 

Oppo A3x price in India, avilability

Oppo A3x 4G को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB + 64GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। Oppo फोन Nebula Red और Ocean Blue कलर वेरिएंट में आता है। इसे Oppo इंडिया ई-स्टोर, Amazon और Flipkart के जरिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए खरीदा जा सकता है।
 

Oppo A3x specifications, features

Oppo A3x के 4G वेरिएंट में Qualcomm का Snapdragobn 6s चिपसेट मिलता है, जिसे 4GB LPDDR4X रैम और 128GB तक eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्मार्टफोन को ड्यूरेबिलिटी के लिए IP54 और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन प्राप्त है। फोन 90Hz रिफ्रेश रेट, 1000 nits पीक ब्राइटनेस लेवल और स्पैश टच टेक्नोलॉजी सपोर्ट करने वाले 6.67-इंच HD+ (1604 x 720 pixels) डिस्प्ले के साथ आता है। Oppo फोन Android 14 पर आधारित Color OS 14 पर चलता है।

Oppo A3x में  f/2.0 अपर्चर से लैस 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है, जिसके साथ LED फ्लैश यूनिट को जोड़ा गया है। सामने की ओर इसमें f/2.2 अपर्चर से लैस 5-मेगापिक्सल शूटर शामिल है।

Oppo का स्मार्टफोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.1, GPS + GLONASS, USB Type-C कैमरा मिलता है। फोन 7.68 mm मोटाई के साथ आता है और इसका वजन 187 ग्राम है। इसमें 45W SuperVOOC चार्जिंग के साथ 5,100mAh की बैटरी मिलती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  11. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  6. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »