Oppo A31 के भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होने का दावा, सेल ऑफर्स भी लीक

Oppo A31 को इंडोनेशिया में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है और इसके पिछले हिस्से पर तीन सेंसर्स दिए गए हैं, जिसमें प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है।

Oppo A31 के भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होने का दावा, सेल ऑफर्स भी लीक

Oppo A31 की भारत में कीमत 13,500 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है

ख़ास बातें
  • Oppo A31 को इंडोनेशिया में लॉन्च किया जा चुका है
  • फोन की खासियत ट्रिपल रियर कैमरा और 4,230 एमएएच बैटरी है
  • ओप्पो ए31 के साथ आईसीआईसीआई बैंक ऑफर मिलने का दावा है
विज्ञापन
Oppo A31 इस महीने की शुरुआत में आधिकारिक तौर इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था और अब संभावना है कि ओप्पो का यह नया मिड-रेंज स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। एक नई रिपोर्ट पर यकीन किया जाए तो फोन को अगले हफ्ते की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि यह दावा एक लीक में किया गया है और अभी तक ओप्पो ए31 के भारत में लॉन्च होने को लेकर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। इस लीक में केवल फोन के लॉन्च को लेकर दावा ही नहीं किया गया है बल्की सेल के दौरान Oppo A31 के साथ मिलने वाले कुछ टेलीकॉम और बैंकिंग ऑफर्स की जानकारी भी दी गई है।

91Mobiles की रिपोर्ट में एक रिटेल आउटलेट से मिली जानकारी का हवाला देकर बताया गया है कि ओप्पो ए31 अगले हफ्ते भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन भारत में फैंटेसी व्हाइट और मिस्ट्री ब्लैक रंग के विकल्प में लॉन्च होगा।

दावा है कि Oppo A31 को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा, इनमें 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट शामिल होंगे। हालांकि रिपोर्ट में ओप्पो ए31 की भारत में कीमत को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन यदि इंडोनेशियाई बाजार में फोन की कीमत को देखा जाए तो फोन के लगभग भारत में लगभग 13,500 रुपये में लॉन्च होने की उम्मीद की जा सकती है।
 
oppo

कथित तौर पर Oppo A31 आईसीआईसीआई बैंक और येस बैंक के ग्राहकों के लिए 5 प्रतिशत कैशबैक ऑफर के साथ उपलब्ध होगा। ओपो ए31 मार्केटिंग कंटेंट की लीक हुई तस्वीर के अनुसार, इस फोन को ग्राहक बिना ब्याज़ की किस्त पर खरीद सकेंगे। एक Jio कैशबैक ऑफर भी दिया जाएगा, जिसके तहत जियो ग्राहकों को 7,050 रुपये कीमत के फायदे मिलेंगे।
 

Oppo A31 Specifications, Features

डुअल-सिम ओप्पो ए31 एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। Oppo A31 में 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 4230 एमएएच बैटरी और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।

अब बात कैमरा सेटअप की। Oppo A31 (2020) में पिछले हिस्से पर तीन सेंसर्स दिए गए हैं। प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। आगे की तरफ वाटरड्रॉप नॉच है और इसमें 8 मेगापिक्सल के कैमरे को जगह मिली है।

ओप्पो ए31 के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 शामिल हैं। इसमें माइक्रोयूएसबी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »