4,230mAh बैटरी के साथ Oppo A16K फोन लॉन्च, ये है कीमत...

नए Oppo A16K स्मार्टफोन की कीमत PHP 6,999 (लगभग 10,300 रुपये) है, जिसमें फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। यह फोन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है।

4,230mAh बैटरी के साथ Oppo A16K फोन लॉन्च, ये है कीमत...

Oppo A16K फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

ख़ास बातें
  • Oppo A16K में मौजूद है सिंगल रियर कैमरा
  • ओप्पो ए16के मिलता है 60Hz का रिफ्रेश रेट डिस्प्ले
  • फोन में मौजूद हैं दो कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Oppo A16K स्मार्टफोन को फिलिपींस में कंपनी की A सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने लेटेस्ट डिवाइस ओप्पो के मिड-रेंज स्मार्टफोन Oppo A16 के नए वेरिएंट के तौर पर लॉन्च किया है। ओप्पो ए16के फोन ओप्पो ए16 का टोन-डाउन वर्ज़न है। ओप्पो ए16के फोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले और मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 5 ममेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस है। इस फोन में 4,230 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

Oppo A16K price and availability

नए Oppo A16K स्मार्टफोन की कीमत PHP 6,999 (लगभग 10,300 रुपये) है, जिसमें फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। यह फोन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है और फिलहाल इसकी सेल फिलीपींस में Shopee और Lazada वेबसाइट पर चालू है। अन्य मार्केट्स में इस फोन की कीमत और उपलब्धता संबंधी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

इस साल सितंबर महीने में Oppo A16 स्मार्टफोन को 13,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है।
 

Oppo A16K specifications

डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो ए16के फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 Lite पर चलता है और इसमें 6.52 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मौजूद है, जिसके साथ 60Hz का रिफ्रेश रेट और 269ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 3 जीबी LPDDR4X रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड्स के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो ए16के फोन में सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी दिया गया है। बता दें, ओप्पो के16 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का मोनो सेंसर शामिल है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन की बैटरी 4,230mAh की है, जिसके साथ 5V/ 2A चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। ओप्पो के नए हैंडसेट में सुपर पावर सेविंग मोड, नाइट फिल्टर्स और ऑप्टिमाइज्ड नाइट चार्जिंग की भी सुविधा है। फोन का डायमेंशन 164.0x75.4x7.85mm और वज़न 175 ग्राम है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  6. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  7. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  8. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  10. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »