Android 11 और 4GB रैम से लैस होगा Oppo A16, Geekbench लिस्टिंग से मिला इशारा

रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि यह मॉडल नंबर CPH2269 का फोन इससे पहले BIS (India), IMDA (Singapore), EE (Europe), TKDN (Indonesia), SIRIM (Malaysia), NBTC (Thailand) और FCC (U.S.) जैसी वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है।

Android 11 और 4GB रैम से लैस होगा Oppo A16, Geekbench लिस्टिंग से मिला इशारा
ख़ास बातें
  • Oppo A16 स्मार्टफोन मॉडल नंबर CPH2269 के साथ लिस्ट है
  • फोन में मिल सकती है 4जीबी रैम
  • कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो चुका है फोन
विज्ञापन
Oppo A16 स्मार्टफोन जल्द ही Oppo A सीरीज़ के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन मौजूदा Oppo A15 स्मार्टफोन का अपग्रेड वर्ज़न होगा, जो कि पिछले साल अक्टूबर महीने में लॉन्च किया गया था। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन गीकबेंच लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया है, जहां से फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी हासिल हुई है। बता दें, कथित रूप से यह स्मार्टफोन कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट देखा जा चुका है।

Nashville chatter की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, Oppo A16 स्मार्टफोन मॉडल नंबर CPH2269 के साथ गीकबेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन कथित रूप से एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ दस्तक देगा। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसका उल्लेख MT6765G के रूप में किया गया है। साथ ही इस फोन में 4 जीबी रैम मौजूद होगा। गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर फोन का सिंगल कोर स्कोर 177 और मल्टी-कोर स्कोर 950 प्वाइंट्स है।

रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि यह मॉडल नंबर CPH2269 का फोन इससे पहले BIS (India), IMDA (Singapore), EE (Europe), TKDN (Indonesia), SIRIM (Malaysia), NBTC (Thailand) और FCC (U.S.) जैसी वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है।

एफसीसी लिस्टिंग में कथित रूप से जानकारी मिलती है कि फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 पर काम करेगा। इसमें 6.7 इंच या फिर 6.8 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 4,980 एमएएच की बैटरी मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे विकल्प मिलेंगे।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A16, Oppo A16 specification, Oppo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »