Oppo A15s की भारत में यह हो सकती है कीमत, लॉन्च दूर नहीं

कंपनी ने Oppo A15 स्मार्टफोन को भारत में 10,990 रुपये में लॉन्च किया था, जो कि इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत थी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2020 12:33 IST
ख़ास बातें
  • 2020 के अंत से पहले लॉन्च हो सकता है Oppo A15s फोन
  • Oppo A15 अक्टूबर में हुआ था लॉन्च
  • ओप्पो ए15एस में मिल सकता है 4 जीबी रैम 64 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन

Oppo A15 फोन मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट से लैस है

Oppo A15s का प्रमोशनल पोस्टर ऑनलाइन लीक हुआ है, जिसके माध्यम से हाल ही में फोन के स्पेसिफिकेशन व डिज़ाइन की जानकारी हासिल हुई थी। वहीं, अब उसी पोस्टर के माध्यम से ओप्पो ए15एस की कीमत का भी खुलासा हो गया है। सामने आई रिपोर्ट में साझा किए पोस्टर में फोन की कीमत 11,499 रुपये देखी जा सकती है। बता दें, ओप्पो ए15एस स्मार्टफोन Oppo A15 का सक्सेसर हो सकता है, जिसे अक्टूबर महीने में लॉन्च किया गया था। ओप्पो ए15 के 2 जीबी रैम की कीमत फिलहाल भारत में 8,990 रुपये है, जबकि इसके 3 जीबी रैम को 9,990 रुपये में बेचा जाता है। वहीं, अब कथित रूप से इस फोन के सक्सेसर की कीमत भी ऑनलाइन लीक हो गई है। इससे प्रतीत होता है कि ओप्पो ए15एस की लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं है।

Mysmartprice की रिपोर्ट में लीक प्रमोशनल पोस्टर साझा किया गया है, इस तस्वीर में नीचे की तरफ देख सकते हैं कि Oppo A15s की कीमत 11,499 रुपये होगी। रिपोर्ट के अनुसार, यह कीमत फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की होगी। जानकारी के लिए बता दें, इससे पहले इस लीक पोस्टर में कीमत की जानकारी मौजूद नहीं थी। इससे पहले कंपनी ने Oppo A15 स्मार्टफोन को भारत में 10,990 रुपये में लॉन्च किया था, जो कि इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत थी।
 

Photo Credit: MySmartPrice

इस लीक प्रमोशनल पोस्टर में स्मार्टफोन की कीमत साथ-साथ डिज़ाइन और कुछ स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है। पोस्टर में फोन पर मिलने वाले कैशबैक ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई जैसी सुविधाओं की जानकारी का उल्लेख किया गया है।

आगामी ओप्पो ए15एस के लीक पोस्टर को देखें, तो इसमें स्लिम बॉडी के साथ वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल देखने को मिला है, जिसमें LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से पर रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखा गया है। लीक पोस्टर के अनुसार, ओप्पो ए15एस फोन में 6.52 इंच एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा पोस्टर में स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य किसी जानकारी का खुलासा नहीं होता।
Advertisement

पोस्टर में ओप्पो ए15एस की लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे साल 2020 खत्म होने से पहले पेश किया जा सकता है।
 

Oppo A15 Specifications

ओप्पो ए15 के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो ए15 एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.2 पर चलता है और इसमें 6.52 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट पर काम करता है, जो 3 जीबी रैम के साथ जुड़ा है। ओप्पो ए15 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, स्मार्टफोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर भी है।
Advertisement

Oppo A15 पर 32 जीबी की स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पीछे की तरफ एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Oppo A15 में 4,230mAh की बैटरी दी गई है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, फोन का डायमेंशन 164x75x8 एमएम और वज़न 175 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo A15s, Oppo A15s specification, Oppo A15s Leaks
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  2. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  3. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  6. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  7. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  8. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  9. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  10. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.