Oppo A12e के स्पेसिफिकेशन लीक, 3 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर होने का दावा

Oppo A12e फोन 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा, जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी मिलेगा। इसके अलावा फोन में 4,230 एमएएच की बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 20 मार्च 2020 11:39 IST
ख़ास बातें
  • Oppo का अगला बजट फोन होगा Oppo A12e
  • ओप्पो ए12ई को भारत में लॉन्च की संभावना बहुत कम
  • ओप्पो ए12ई के साथ लॉन्च हो सकता है Oppo A12

Oppo A12e फोन तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा

Oppo A12e फोन Oppo ब्रांड का अगामी किफायती फोन हो सकता है। गुरुवार को ओप्पो ए12ई के बारे में जानकारी एक टिप्सटर ने एक टेक वेबसाइट के साथ साझेदारी में दी। अगर ये दावे सही साबित होते हैं तो ओप्पो की ए सीरीज़ का अगला हैंडसेट ओप्पो ए12ई हो सकता है। यह फोन पिछले साल चीन में लॉन्च हुए Oppo A11 के बाद लाया जा रहा है। याद रहे कि ओप्पो ए11 भारत में कभी लॉन्च नहीं हुआ, तो ऐसे में नए हैंडसेट को भी भारत में लाए जाने की संभावना काफी कम है। कुछ रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा गया है कि ओप्पो ए12ई के साथ Oppo A12 को भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अब तक फोन के कई स्पेसिफिकेशन पर पर्दा है।
 

Oppo A12e specifications (rumoured)

टिप्सटर इशान अग्रवाल का हवाला देते हुए 91Mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo A12e फोन तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा- ब्लैक, पर्पल और रेड। खबर है कि यह Oppo का बजट फोन होगा, इस वजह से कंपनी फोन की बॉडी के लिए पॉलीकार्बोनेट मटेरियल का इस्तेमाल कर सकती है। डिस्प्ले की बात करें तो रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन में वाटरड्रॉप नॉच वाला आईपीएस डिस्प्ले एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ होगा। इसके अलावा फोन का माप 156.2x75.6x8.2 मिलीमीटर और वज़न 170 ग्राम हो सकता है।

ओप्पो ए12ई फोन 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोन को माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी मिलेगा। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर और 4,230 एमएएच की बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कैमरा को लेकर रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। वहीं, 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरे का अपर्चर एफ/2.4 होगा। इनके साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी फोन में दिया जा सकता है।

हालांकि, फोन में कौन-सा एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम होगा? इसका खुलासा अभी भी नहीं हुआ है।
Advertisement
 

Oppo A12e price (rumoured)

इस रिपोर्ट में ओप्पो ए12ई की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। अगर हम Oppo A11 पर गौर करें तो नए हैंडसेट की कीमत 15,000 रुपये के आसपास हो सकती है।

रिपोर्ट में यह भी अनुमान है कि ओप्पो ए12ई के साथ ओप्पो ए12 फोन को भी लॉन्च किया जा सकता है। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, ओप्पो ए12 में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ कलरओएस 6.0.1 कस्टम स्किन होगी।
Advertisement

दूसरी तरफ, ओप्पो ए12 सिंगापुर सर्टिफिकेशन वेबसाइट IMDA पर भी लिस्ट हुआ था, जिसमें कनेक्टिविटी को लेकर कुछ जानकारियां सामने आईं थी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo A12e, Oppo A12, Oppo A11
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.